Singapore PM: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग देंगे इस्तीफा, जानिए किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने अपने पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने दो दशकों तक देश का नेतृत्व किया। लूंग 15 मई को इस्तीफा देंगे। लूंग की जगह उप प्रधानमंत्री (डिप्टी) लॉरेंस वोंग लेंगे।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार शाम एक बयान में कहा, ली "15 मई 2024 को अपना कार्यालय छोड़ देंगे। वह औपचारिक रूप से राष्ट्रपति को अपने उत्तराधिकारी के रूप में उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग को नियुक्त करने की सलाह देंगे।"

Singapore PM Lee to step down

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) में राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर साल 2018 से ही बात चल रही थी। बीच में, पीएपी ने उप प्रधानमंत्री हेंग स्वी कीट को प्रधानमंत्री बनाने पर विचार किया था। लेकिन उन्होंने अचानक ही उम्र का हवाला देकर 2021 में इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद एक साल के विचार-विमर्श के बाद, वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग को उत्तराधिकारी नामित किया गया। लारेंस वोंग को कोरोना महामारी के दौर से निपटने के लिए काफी प्रशंसा मिली थी।

आपको बता दें कि ली सीन लूंग सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू के सबसे बड़े बेटे हैं। ली का जन्म 1952 में हुआ था। वह गणित के होनहार छात्र थे। उन्होंने 1974 में गणित ट्राइपोस में स्नातक की उपाधि हासिल की थी। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी किया।

सांसद बनने के कुछ समय बाद, ली को व्यापार और उद्योग और रक्षा राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। वह 80 के दशक और 90 के दशक की शुरुआत में रक्षा मंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री भी रहे थे।
आपको बता दें कि सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच स्थित एक छोटा सा द्वीप है। ये देश अमेरिका और चीन दोनों से नजदीकी रखता है और अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक अहम भूमिका निभाता है।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के नेताओं को सबसे अधिक वेतन मिलता है। सिंगापुर के पीएम को प्रति साल 16 मिलियन डॉलर मिलते हैं। अगर इससे अमेरिका के राष्ट्रपति को मिलने वाले वेतन की तुलना की जाए तो ये 4 गुना अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+