सिंगापुर में क्रिप्टोकरेंसी प्रोवाइडर्स के लिए कानून पर मुहर, जानिए क्या है इसमें खास?
सिंगापुर, 5 अप्रैल। क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध कराने वालों के लिए सिंगापुर में अब मुश्किल होने वाली है क्योंकि देश की संसद ने क्रिप्टोकरेंसी प्रोवाइडर्स के लिए कानून पर मुहर लगा दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक नए कानून के तहत लाइसेंस के लिए सिंगापुर में वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स की आवश्यकता होगी जो केवल विदेशों में कारोबार करते हैं। इस कदम को सिंगापुर के क्रिप्टो इंडस्ट्री के साथ अस्थायी तौर पर जुड़ने के रूप में देखा जा रहा है।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटे में 1.14 प्रतिशत ऊपर चढ़ गई। कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार यह भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे 46,686 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन का प्रभुत्व 40.97 प्रतिशत है जो कि 24 घंटे में 0.11 प्रतिशत नीचे आया है।
दूसरे नंबर का सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी ईथर 3516 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो 24 घंटे में 1.22 प्रतिशत ऊपर है। बिनांस कॉइन इसी अवधि में 2.25 प्रतिशत ऊपर आकर 456 डॉलर पर पहुंच गई।
सोलाना ने 1.02 प्रतिशत की गिरावट देखी है और यह टोकन 133 डॉलर पर कारोबार कर रहा था जबकि कार्डानो 0.31 प्रतिशत गिरकर 1.21 डॉलर की कीमत पर थी।
मीम कॉइन का हाल
मीम कॉइन पर नजर डालें तो शाम 5 बजे डोजकॉइन 1.26 प्रतिशत नीचे आकर 0.1521 डॉलर पर थी। इसकी प्रतिद्वंद्वी करेंसी शीबा इनू 1.21 प्रतिशत नीचे थी और यह 0.00002671 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
समूचे क्रिप्टो बाजार को देखें तो यह मंगलवार को 2.16 ट्रिलियन डॉलर पर था जो कि 24 घंटे में 0.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्शा रहा है। बीते 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार 102 अरब डॉलर पर रहा जो 2.44 प्रतिशत ऊपर था।












Click it and Unblock the Notifications