‘चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना, अरबों लोगों में मैं भी शामिल’, सिंगापुर के उच्चायुक्त ने दी शुभकामनाएं

रूस ने भारत के मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने की कामना की है। भारत में सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइमन वोंग ने बुधवार को कहा कि वे भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर ऐतिहासिक लैंडिग प्रयास की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

साइमन वोंग ने एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर लिखा, "मैं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करने वाले अरबों लोगों में शामिल हो रहा हूं।"

Simon Wong prays for success of Chandrayaan-3

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के प्रयास में दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं। रूस ने भी भारत के मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने की कामना की है। रूस ने कहा है कि भारतवासियों की तरह उसे भी चांद की सतह पर चंद्रयान के उतरने का बेसब्री से इंतजार है।

दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने मंगलवार को कहा कि उन्‍हें चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने का पूरा यकीन है। उन्हें यकीन है कि चंद्रयान-3 सफल होगा। रोवर सुरक्षित चांद पर उतरेगा।

ओलेग बोले, 'हर किसी की तरह मैं भी कल की घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि यह भारतीय लूनर प्रोग्राम के लिए सफल होगा। रोवर सुरक्षित उतरेगा और काम करना शुरू कर देगा। मुझे यकीन है कि यह भारत के लिए बेहद उपयोगी लूनर प्रोग्राम साबित होगा। यह निश्चित रूप से एक बड़ी सफलता होगी और चांद पर और ज्‍यादा खोज होगी।'

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 आज यानी 23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा। लैंडिंग से ठीक पहले इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर ठीक तरह से काम कर रहा है और ऑटोमेटिक लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+