सिंगापुर में 20 साल बाद फिर महिला को दी गई फांसी, 31 ग्राम मिला था हेरोइन, अगले हफ्ते फिर एक को मिलेगी मौत
Singapore Execution: सिंगापुर में ड्रग्स के खिलाफ सरकार का क्रैकडाउन जारी है भारी विरोध के बाद भी सरकरा, ड्रग्स तस्करों या ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ जरा सा भी दया नहीं दिख रहा है। सिगापुर में आज 19 सालों के बाद किसी महिला को फांसी की सजा दी गई है।
नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए मौत की सज़ा पर रोक लगाने के भारी आह्वान और अलग शहरों में विरोध प्रदर्शनों के बावजूद, सिंगापुर ने शुक्रवार को 20 साल में पहली बार किसी महिला को फांसी दी है और इस सप्ताह मादक पदार्थों की तस्करी के लिए दूसरी फांसी दी गई है।

सिंगापुर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा, कि अगले सप्ताह एक और फांसी तय है।
सिंगापुर के सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा, कि 45 साल की सरिदेवी जामानी को करीब 31 ग्राम डायमॉर्फिन जिसे शुद्ध हेरोइन कहा जाता है, उसकी तस्करी के लिए 2018 में मौत की सजा सुनाई गई थी। बयान में कहा गया है, कि महिला के पास से जितनी मात्रा में हेरोइन मिला था, वो करीब 370 लोगों को नशे की लत लगाने के लिए पर्याप्त थी।
सिंगापुर का कठोर ड्रग्स कानून
सिंगापुर के कानून में 500 ग्राम से ज्यादा भांग और 15 ग्राम से ज्यादा हेरोइन की तस्करी के किसी भी दोषी को मौत की सजा का प्रावधान है।
सिंगापुर में दो दिन पहले ही 56 साल के मोहम्मद अजीज हुसैन को करीब 50 ग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में फांसी दी गई है और अब दो दिनों के बाद महिला को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है।
सिंगापुर के नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा है, कि दोनों कैदियों को उचित प्रक्रिया के तहत फांसी दी गई है, जिसमें उनकी दोषसिद्धि और सजा की अपील और राष्ट्रपति की क्षमादान की याचिका शामिल है।
मानवाधिकार समूहों, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और संयुक्त राष्ट्र ने सिंगापुर से नशीली दवाओं के अपराधों के लिए फांसी की सजा रोकने का आग्रह कई किया है, और कहा है, कि इस बात के सबूत बढ़ रहे हैं, कि फांसी दिए जाने के बाद भी ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लग रहे हैं।
हालांकि, सिंगापुर के अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे हैं, कि नशीली दवाओं की मांग और आपूर्ति को रोकने के लिए मृत्युदंड महत्वपूर्ण है।
मानवाधिकार समूहों का कहना है, कि मार्च 2022 में फांसी फिर से शुरू होने के बाद से, पिछले करीब सवा साल में नशीली दवाओं के अपराधों के लिए 15 लोगों को फाँसी दी गई है, यानि औसतन हर महीने एक फांसी दी गई है।
मृत्युदंड विरोधी कार्यकर्ताओं ने कहा, कि सिंगापुर में जिस आखिरी महिला को फांसी दी गई थी, वह 36 वर्षीय हेयरड्रेसर येन मे वोएन थी, जिसे 2004 में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए भी दोषी ठहराया गया था।
ट्रांसफॉर्मेटिव जस्टिस कलेक्टिव, एक सिंगापुर समूह जो मृत्युदंड को खत्म करने की वकालत करता है, उसने कहा, कि 3 अगस्त के लिए एक अन्य कैदी को फांसी दिए जाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है, जो इस साल का फांसी का पांचवां मामला होगा।
अगले हफ्ते जिस कैदी को फांसी दी जाएगी, वो एक मलय नागरिक है, जिसे साल 2016 में ड्रग्स की डिलीवरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो एक ड्राइवर था, जिसे साल 2019 में 50 ग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में दोषी ठहराया गया था और फांसी की सजा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications