शराब प्रेमी हैरान: यहां पर पेशाब से बनाई जा रही बीयर, कंपनी ने बताई इसके पीछे की वजह
नई दिल्ली: दुनियाभर में शराब पीने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिनको एल्कोहल की मात्रा कम चाहिए होती है, वो बीयर पसंद करते हैं। आमतौर पर बीयर जौ के फर्मेन्टेशन से बनती है, लेकिन आज हम आपको ऐसी बीयर के बारे में बताने जा रहे, जिसके बारे में जानकर आपका इससे मोहभंग हो सकता है।

सीवेज के पानी से बन रही बीयर
आमतौर पर शराब को बनाने के लिए बहुत सारे पानी की जरूरत पड़ती है। मौजूदा वक्त में सिंगापुर में पानी की कमी हो रखी, जिस वजह से वहां पर एक कंपनी ने न्यूब्रू नाम की बीयर लॉन्च की है। इसे सीवेज के पानी से बनाया जा रहा। इसी सीवेज में इंसानों की पेशाब और मल बहता है।

आम बीयर की तरह करें इस्तेमाल
एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सामान्य बीयर की तरह ही लगती है और आप आम बीयर की तरह इसको पी सकते हैं। इस भठ्ठी से शराब बनाने के लिए 'न्यूवाटर' का प्रयोग किया जाता है। इसमें सीवेज और पेशाब को प्यूरिफाई कर उसे उच्च गुणवत्ता वाले पानी में कंवर्ट किया जाता है।

इन चीजों का भी इस्तेमाल
कंपनी के मुताबिक न्यूब्रू में करीब 95 प्रतिशत न्यूवाटर है, जो ना केवल सुरक्षित पानी के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है, बल्कि इसको फैक्ट्री में लाने से पहले अच्छी तरह से साफ किया जाता है। इसके अलावा इसमें जर्मन जौ माल्ट्स, सुगंधित सिट्रा और कैलिप्सो हॉप्स जैसी बेहतरीन चीजों को मिलाया जाता है, ताकि बीयर का स्वाद अच्छा रहे।

स्वाद नहीं हो रहा खराब
सिंगापुर इंटरनेशनल वाटर वीक (SIWW) के जल सम्मेलन के दौरान इसको लॉन्च किया गया था। SIWW के मैनेजिंग डायरेक्टर रयान यूएन के मुताबिक सिंगापुर में पानी की कमी है। ऐसे में लोगों को पानी को रिसाइकिल करके दोबारा उपयोग में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। न्यूवाटर बीयर के अंदर की किसी सामग्री के स्वाद को खराब नहीं करता है, ऐसे में ये बढ़िया विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications