ट्रंप-किम मुलाकात की वजह से सिंगापुर में 3 दिनों तक फ्लाइट्स रहेगी बाधित
सिंगापुर। अमेरिका के राष्ट्रपति और नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में ऐतिहासिक मुलाकात होने जा रही है। इस बीच इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) और यूएस फेडरल एविशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने नोटिस जारी कर कहा है कि ट्रंप और किम की मुलाकात के दौरान सिंगापुर एयरस्पेस प्रतिबंधित रहेंगे। दोनों ही देश लंबे गतिरोध के बाद वार्ता के लिए सहमत हुए हैं।

नोटिस में कहा गया है सिंगापुर के ऊपर एयरस्पेस 11, 12 और 13 जून को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही नोटिस में कहा गया है कि सिंगापुर जाने वाली सभी एयरक्राफ्ट की स्पीड कम होगी और कुछ प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ेगा। ट्रंप और किम के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात होनी है और सुरक्षा को देखते इस प्रकार के कड़े कदम उठाए गए हैं।
हालांकि, सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट ने इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अगले सप्ताह होने वाली इस मुलाकात के लिए मंगलवार (5 जून) व्हाइट हाउस प्रशासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति और नॉर्थ कोरियाई लीडर बीच होने वाली शिखर वार्ता के लिए बैठक स्थल की घोषणा कर दी थी। व्हाइट हाउस के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच वार्ता सिंगापुर के दक्षिणपूर्व तट पर स्थित सेंटोसा के रिजॉर्ट द्वीप के कैपेला होटल में आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications