इटली में भूकंप के झटके, रोम के उत्तर मे रहा केंद्र
रोम मे झूलती दिखीं पुरानी इमारतें।
इटली। इटली में बुधवार शाम को स्थानीय समय 7 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है।

इटली का राजधानी रोम के उत्तर में जोरदार भूकंप के झटके आए। भूकंप का केंद्र रोम के उत्तर में 80 किमी दूर रहा। खबरों को मुताबिक, रोम की पुरानी इमारतें इन झटकों में झूलती सी मालूम हुईं।
रोम और आस-पास के शहरों के लोगों ने बताया है कि शाम के सात बजे उन्हें भूकंप के तगड़े झटके लगे। ये झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें इसमें झूलती सी लगीं और लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े।
5.4-magnitude quake shakes Italy, tremors also felt in Rome
— ANI (@ANI_news) October 26, 2016
भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर अभी नहीं मिल पाई है। सेंटर इटली के इसी हिस्से में एक महीने पहले भी जोरदार भूकंप आया था, जिसमें 300 से ज्यादा जानें चली गईं थी।












Click it and Unblock the Notifications