तुर्की: अतातुर्क एयरपोर्ट पर संदिग्धों ने की गोलीबारी, दहशत
इससे पहले भी आंतकी हमले का शिकार हो चुका है अतातुर्क एयरपोर्ट।
तुर्की। पिछले कुछ समय से लगातार आतंकियों के निशाने पर रहने वाला तुर्की के शहर इंस्ताबुल का अतातुर्क एयरपोर्ट शनिवार को एक बार देर तक दहशत के साए में रहा।

शनिवार शाम को अतातुर्क एयरपोर्ट पर तुर्की पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध पुलिस के रोकने पर ना रुकते हुए एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश करते हुए लगातार गोलियां चलाने लगे।
पुलिस ने तुरंत ही एयरपोर्ट के सभी आने-जाने के दरवाजे बंद कर दिए और मोर्चा संभाल लिया। एयरपोर्ट पर गोलियां चलने से वहां माहौल में दहशत तारी हो गई।
उड़ानों पर नहीं पड़ा कोई फर्क
एक संदिग्ध पुलिस की गोली लगने से घायल होकर बाइक से गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे को पुलिस ने एयरपोर्ट के पार्क से पकड़ा।
दोनों के गिरफ्तार हो जाने के बाद एयरपोर्ट के माहौल में शांति आई। इस हादसे के बाद तुर्किश एयलाइंस ने एलान कर बताया कि सभी प्लाइट टाइम पर ही रहेंगी, किसी फ्लाउट के टाइम में बदलाव नहीं किया गया है।
इसी साल जून में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी ने इस एयरपोर्ट पर हमला पर 41 लोगों को मार दिया था जबकि 240 घायल हुए थे। अतातुर्क एयरपोर्ट यूरोप का तीसरा सबसे बिजी एयरपोर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications