इस देश में पहनने के लिए नहीं बचे अंडरवियर, लोग ब्लैक में खरीद रहे कच्छा-पजामा!
लंदन, 8 अक्टूबर। दुनिया के कई देशों में खाने, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था संबंधि किल्लतों के बार में तो आपने देखा या सुना होगा, लेकिन किसी देश में पजामे और अंडरवियर होना अजीबोगरीब घटना है। अंग्रेजों का देश यूनिटेड किंगडम वर्तमान में कुछ ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहां की दुकानों में अंडरवियर्स और पजामे का स्टॉक खत्म हो गया है।

ब्लैक में बिक रहा अंडरवियर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहां स्टॉक बचा भी है तो वहां लोग चौगुने दामों पर ब्लैक में कच्छा-पजामा खरीदने को मजबूर हैं। कहने को तो अंडरवियर 100 रुपए के आस-पास मिलता है लेकिन ब्रिटेन में लोग इसके लिए 400 से 500 रुपए तक चुका रहे हैं। वहां इन दिनों अंडरवियर्स और पजामे की भारी किल्लत हो गई है।

इस वजह से हुई किल्लत
यूके में पहले ईंधन और मीट की कमी की खबर के बाद अब दुकानों में अंडरवियर्स, हाफ पैन्ट्स और पजामे की कमी देखी जाने की खबर सामने आ रही हैं। वहीं, कपड़ा विशेषज्ञों का कहना हे कि क्रिसमस के दौरान बॉक्सर्स, लॉन्जरी और पजामे के दाम और भी बढ़ सकते हैं। ब्रिटेन में इस अजीबोगरीब किल्लत का जिम्मेदार खराब मौसम को बताया जा रहा है।

40 गुना बढ़े दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूके में आए तूफान और खराब मौसम की वजह से कॉटन की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से कॉटन की कीमतें पिछले 10 साल में सबसे अधिक ऊंचाई पर हैं। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में कॉटन के दामों में 40 गुना बढ़ोतरी आई है, इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी 900 गुना बढ़ गया है।

अभी और महंगा हो सकता है कच्छा-पजामा
इसके साथ ही कपड़े की कमी को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है, डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने की वजह से अंडरवियर और पजामे की कीमत में आग लगी हुई है। इन सब के बीच यूके के लोग खाने-पीने और तेल-ईंधन की कमी से भी जूझ रहे हैं। अंडरवियर रिटेलर का कहना है कि फेस्टिव सीजन के बीच ये कमी चिंता का विषय है।

खाने-पीने की भी शॉर्टेज
रिटेलर ने आगे कहा कि यह सेल का मौसम है लेकिन स्टॉक ना होने की वजह से ग्राहक खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं, जितना माल गोदाम में है उसके लिए लोगों को कई गुना कीमत चुकानी पड़ रही है। मौसम का असर सिर्फ इस सेक्टर पर नहीं पड़ा है, अभी देश खाने-पीने के शॉर्टेज से भी गुजर रहा है। उम्मीद है जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Video: पत्नी से जुड़े सवालों का गोविंदा नहीं दे पाए जवाब, तो सुनीता ने बता दिया Hero No.1 के अंडरवियर का रंग












Click it and Unblock the Notifications