Video: पत्नी से जुड़े सवालों का गोविंदा नहीं दे पाए जवाब, तो सुनीता ने बता दिया Hero No.1 के अंडरवियर का रंग
मुंबई, 11 सितंबर: इस वीकेंड पर 'कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि इस स्पेशल एपिसोड में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने दूरी बना ली, लेकिन शो की मस्ती पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा। यह बात हम इसलिए बोल रहे है कि हाल ही में इस एपिसोड के जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर गोविंदा के आने से लॉफ्टर का बड़ा डोज मिलने वाला है।

इस बार होगा हंसी का बड़ा हंगामा
'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड पर पूरी तरह से हंसी का बड़ा हंगामा होने वाला है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड स्टार गोविंदा खास मेहमान के तौर पर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ शामिल होंगी। एपिसोड के ऑन-एयर होने से पहले सामने आया प्रोमो लोगों को हंसाकर लोटपोट कर रहा है। सोनी टीवी की ओर से हाल ही में जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अगर शो की झलक ऐसी है तो फिर पूरा एपिसोड तो बड़ा धमाल करने वाला है।

जब गोविंदा की अंडरवियर का बताया रंग!
शो से जुड़े वीडियो में कपिल शर्मा गोविंदा से उनकी पत्नी सुनीता के झुमके का कलर और फिर उनकी नेल पॉलिश के रंग से जुड़ा सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद गोविंद इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं और बोल रहे है तू सवाल पूछ रहा है या मेरी बैंड बजा रहा है। इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता कपिल से कहती हैं कि तू भी किसको पूछ रहा है यार, तू मुझसे पूछ मैं बता दूंगी कि कच्छा भी किस कलर का है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि यह अपकमिंग एपिसोड एक रोलर कोस्टर होगा!

कृष्णा अभिषेक ने बनाई एपिसोड से दूरी
वहीं इससे पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कृष्णा के एपिसोड में शामिल नहीं होने पर रिएक्शन देते हुए कहा कि 'मैं शब्दों से परे यह जानने के लिए परेशान हूं कि कृष्ण ने इस एपिसोड का हिस्सा बनने से इनकार करने के लिए क्या कहा था, जिसमें मेरे परिवार और मुझे गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष मंच साझा नहीं करना चाहते थे। आपको बता दें कि गोविंदा के शो में हिस्सा बनने से पहले कृष्णा ने शूटिंग करने से साफ इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications