एक के बाद एक फायरिंग की घटनाओं से दहला शिकागो, दो लोगों की मौत, 43 घायल
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 43 लोग अभी इस घटना में घायल हैं। शनिवार को यह घटना उस समय हुई जब 100 लोग एक स्ट्रीट पार्टी में मौजूद थे। गोलीबारी की घटना गारफील्ड पार्क नेबरहुड में हुई है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई है। एक हफ्ते पहले ही अमेरिका में शूटिंग की दो घटनाएं हुई थीं जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार शाम से जारी फायरिंग
शुक्रवार शाम से ही शिकागो में गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को शिकागो के समयानुसार करीब 6:17 मिनट पर फिर से फायरिंग हुई और इसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद ईस्ट गारफील्ड पार्क के वेस्ट शिकागो एवेन्यू के 3300 ब्लॉक में फायरिंग हुई। वहीं 1 बजकर 55 मिनट पर शनिवार को नॉर्थ सेवेयर के 600 ब्लॉक में फायरिंग की घटना हुई। आठ साल की बच्ची शनिवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना में घायल हुई है। पुलिस का कहना है कि बच्ची नॉर्थ मोनिसेलो एवेन्यू के 1000 ब्लॉक में स्थित एक बार्बेक्यू पर थी और घटना में घायल हो गई है। रविवार रात जो घटना हुई है उसमें पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक भीड़ में कई बार फायरिंग की आवाज सुनी गई। इसके बाद एक शख्स को हल्के रंग की सेडान में से गोलीबारी करते हुए देखा गया। पुलिस की ओर से रात करीब 2 बजकर 47 मिनट पर प्रतिक्रिया दी गई और उसे छह लोग घायलावस्था में मिले। घायलों में 25 वर्ष का एक लड़का और पांच महिलाएं हैं जिनकी उम्र 27 वर्ष से 38 वर्ष के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications