New Mexico में 18 साल के हमलावर ने की गोलीबारी, 3 की मौत, 6 घायल
न्यू मैक्सिको स्थित फर्मिंगटन में गोलीबारी हुई है। 18 साल के हमलावर ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि 6 लोगों को घायल किया है। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है.

न्यू मैक्सिको के फर्मिंगटन में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि 18 साल के हमलावर ने तीन लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि छह लोग इस हमले में घायल हुए हैं।
न्यू वैक्सिको टाउन की पुलिस ने बताया कि हमलावर को चर्च के बाहर ही ढेर कर दिया गया है। यह गोलीबारी फर्मिंगटन स्थित रिहाइशी इलाके में हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर की इस हमले के पीछे क्या वजह थी।
बता दें कि इस महीने अमेरिका में गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले इसी तरह की घटना इस महीने फ्लोरिडा और लॉस वेगस में हुई है। अमेरिका में जिस तरह से लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं उसके बाद देश में गन कल्चर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications