पेरिस के एक बार में गोलीबारी, एक की मौत, 4 घायल

पेरिस, 19 जुलाई। फ्रांस की राजधानी पेरिस में में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमे एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि पेरिस के एक बार में गोलीबारी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार दो हमलावरों ने बार में गोलीबारी की है, जिसमे से एक हमलावर को पकड़ लिया गया है। मेयर ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

paris

मेयर ने कहा कि अभी तक इस बर्बर घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है, आखिर क्यों यह गोलीबारी की गई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मेयर फ्रेंकोइस वॉगलिन ने कहा कि चिचा बार में शाम को गोलीबारी हुई है, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी भी तरह के सबूत नहीं मिल पाएं हैं जिससे यह स्पष्ट हो कि यह हमला क्यों किया गया। नेशनल पुलिस इस घटना के बाद काफी सक्रिय है और वह दूसरे हमलावर की तलाश कर रही है।

यह घटना पेरिस के नगर पालिका क्षेत्र में हुई है। इलाके के मेयर ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना 11वें नगर पालिका क्षेत्र में हुई है। देर रात 2 बजे तक हमलावर खुले में हवा में फायरिंग करते रहे। इस हमले के एक हमलावर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर ने आखिर क्यों गोलीबारी की है इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई 2016 में भी इस तरह का हमला हुआ था। उस वक्त एक व्यक्ति ने बेकाबू ट्रक को नीस शहर में खुसा दिया था और लोगों को रौंदते हुए उनपर फायरिंग की थी। हमलावर दो किलोमीटर तर लोगों को रौंदता चला गया था। इस हमले में 84 लोगों की मौत हुई थी, 50 से अधिक घायल हुए थे। हमले की ISIS ने जिम्मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+