दो तिहाई बुहमत से शिंजो आबे फिर बने जापान के प्रधानमंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

टोक्यो। जापान राष्ट्रीय चुनाव में शिंजो आबे की पार्टी ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ शिंजो आबे एक बार फिर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। चुनाव में आबे की पार्टी को शानदार बहुमत मिला है। जापान की जनता ने आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और कोमिइटो पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत देकर एक बार फिर भरोसा जताया है। रविवार को जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्ट एनएचके ने शिंजो आबे के जीत की घोषणा की।

दो तिहाई बुहमत से शिंजो आबे फिर बने जापान के प्रधानमंत्री

जापान में 465 सीट वाले नीचले सदन के लिए हुए आम चुनाव में शिंजो आबे की पार्टी एलडीपी को 283 सीट हासिल हुई है। वहीं, सहयोगी पार्टी कोमिइटो ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनएचके अनुसार, अभी काउंटिंग अभी चल रही है, लेकिन सुपर मेजोरिटी के साथ आबे एक बार फिर सरकार बना रहे हैं।

जापान में आम चुनाव अगले साल यानि 2018 में होना था, लेकिन अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने, न्यूक्लियर एनर्जी और नॉर्थ कोरिया पर कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश पाने को तय समय से एक साल पहले चुनाव कराया है। जापान के ऊपरी सदन में आबे की इस गठबंधन वाली सरकार को पहले से ही बहुमत हासिल है।

इस जीत के साथ शिंजो आबे तीसरी बार जापान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आबे पहली बार 2007 में जापान के पीएम बने थे। उसके बाद 2012 में और अब इस जीत ने आबे को ना सिर्फ तीसरी बार पीएम बनाया हैं, बल्कि जापान की जनता के सबसे लोकप्रिय नेता भी बने गए हैं।

इस जीत के बाद प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शिंजो आबे को बधाई दी। पीएम ने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र @आबेशिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।' मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले तीन वर्षों में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+