Shigeko Kagawa: मिलिए जापान की सबसे बुजुर्ग महिला से, दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किया था लोगों का इलाज
Shigeko Kagawa: जापान के नारा प्रांत की 114 साल के रिटायर्ड चिकित्सक शिगेको कागावा अब जापान की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बन गई हैं। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने 114 साल की मियोको हिरोयासु के निधन के बाद यह स्थान प्राप्त किया है। कागावा जापान की असाधारण लंबी उम्र का एक प्रतीक हैं।
WW-2 में किया घायलों का इलाज
कागावा ने द्वितीय विश्व युद्ध से पहले मेडिकल स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। युद्ध के दौरान उन्होंने ओसाका के एक अस्पताल में सेवा दी और बाद में अपनी पारिवारिक क्लिनिक में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में नौकरी से रिटारयर हुईं। 109 साल की उम्र में, वह टोक्यो 2021 मशाल रिले के दौरान ओलंपिक इतिहास में सबसे उम्रदराज मशाल वाहकों में से एक बनी थीं।

खुल के जिया इसलिए इतना जिया
2023 में टीओएस न्यूज़ से अपनी लंबी उम्र के रहस्य के बारे में पूछे जाने पर कागावा ने कहा था, "मेरे पास कोई रहस्य नहीं है। मैं बस हर दिन खेलती हूं। मेरी ऊर्जा मेरी सबसे बड़ी संपत्ति है। मैं जहां चाहती हूं जाती हूं, जो चाहती हूं खाती हूं और जो चाहती हूं करती हूं। मैं स्वतंत्र हूं।"
मियोको हिरोयासु के निधन के बाद आईं चर्चा में
जापान की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में उनकी पूर्ववर्ती, मियोको हिरोयासु का जीवन भी काफी सक्रिय था। 1911 में जन्मी हिरोयासु ने टोक्यो में कला का अध्ययन किया, हिरोशिमा प्रांत में पढ़ाया और तीन बच्चों का पालन-पोषण किया। ओइता प्रांत के एक नर्सिंग होम में उनका निधन हुआ, जहां वह अखबार पढ़ने, स्केच बनाने और ताश खेलने में अपना समय बिताती थीं। उन्होंने अपने 113वें जन्मदिन पर कहा था, "मैं स्वस्थ होने के लिए आभारी हूं।"
जापान में बढ़ रही बुजुर्गों की संख्या
कुल जनसंख्या में गिरावट के बावजूद, जापान की वृद्ध आबादी लगातार बढ़ रही है। आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के अनुसार, 1 सितंबर, 2024 तक, रिकॉर्ड 3.6 करोड़ लोग - जो कुल जनसंख्या का 29% है - 65 साल या उससे अधिक उम्र के थे, जो दुनिया में वरिष्ठ नागरिकों का सबसे अधिक अनुपात है।
80 साल और उससे अधिक आयु के लोग अब कुल जनसंख्या का 10% हैं, जबकि देश भर में 95,119 शतायु व्यक्ति हैं। इतनी उम्र के बावजूद शिगेको कागावा सबसे अधिक उम्र की जीवित इंसान नहीं हैं, ये खिताब अभी एथेल मे कॉलिंस के नाम पर है, जो कि ब्रिटेन के हैम्पशायर में रहती हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications