पाकिस्तान की हार पर अफगानिस्तान में जश्न, शेख रशीद ट्रोल, लोगों ने पूछा, क्या इस्लाम हार गया है?

टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान की हार के बाद लोग पाकिस्तानी गृहमंत्री शेख रशीद से पूछ रहे हैं, कि क्या इस्लाम की हार हुई है? वहीं, अफगानिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया है।

दुबई/काबुल, नवंबर 12: टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम की हार हो गई है ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेटों से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। अब ये पहली बार होने जा रहा है कि, टी-20 विश्वकप में दुनिया को एक नया चैंपियन मिलेगा, लेकिन पाकिस्तान की हार के बाद अफगानिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया है और लोग अलग अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, वहीं ट्वीटर यूजर्स पाकिस्तानी गृहमंत्री से पूछ रहे हैं, क्या आज इस्लाम हार गया है?

सेमीफाइनल में हारा पाकिस्तान

सेमीफाइनल में हारा पाकिस्तान

टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मैच दुबई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो नॉकआउट मैचों के स्पेशलिस्ट हैं और पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। फैन्स को साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गये सेमीफाइनल का एक्शन रिप्ले देखने को मिला जहां पर जीत की दहलीज पर खड़ी पाकिस्तान की टीम के हाथों से जीत फिसल गई थी। इस जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड रहे, जिन्होंने 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर पाकिस्तान के हाथ से जीत छीन लिया।

हार गया इस्लाम?

हार गया इस्लाम?

पाकिस्तान की हार के बाद ट्वीटर पर लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान के पत्रकार हबीब खान ने पूछा है कि, क्या आज इस्लाम हार गया है? दरअसल, जब विश्व कप में पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम को हरा दिया था, तो पाकिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया था और पाकिस्तान में इस जीत को इस्लाम की जीत पर प्रोजेक्ट किया गया था। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने भारत के खिलाफ मिली जीत को पूरे दुनिया के मुसलमानों की जीत और इस्लाम की जीत बताया था। जिसके बाद लोग पूछ रहे हैं कि, क्या अब इस्लाम हार गया है? वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, पाकिस्तान को क्रिकेट को सिर्फ खेल की तरह लेना चाहिए था, क्योंकि खेल में हार-जीत लगी रहती है और कब कौन हार जाए, कहा नहीं जा सकता है।

क्या बोले अफगानिस्तान के लोग?

पाकिस्तान की हार के बाद ट्वीटर पर अफगानिस्तान के लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अफगानिस्तान के कुछ क्रिकेट फैन्स का कहना है कि, अब वो आराम से सो सकते हैं। अफगानिस्तान के लोगों का कहना है कि, पाकिस्तान ही उनके देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार है, इसीलिए पाकिस्तान के ऊपर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। आपको बता दें कि, तालिबान के कब्जे के लिए अफगानिस्तान के लोग पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की जीत की मांगी थी दुआ!

मेगा अपडेट्स नाम के एक ट्वीटर अकाउंट से दावा किया गया है मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए लोग दुआ कर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इस अकाउंट से दावा किया गया है कि, ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद अफगानिस्तान के कई इलाकों में लोग घर से बाहर निकल आए और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, इसी ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया है कि, इमरान खान फाइनल देखने के लिए दुबई जाने की तैयारी कर रह थे, लेकिन अब उनका प्लान कैंसिल हो गया है।

बलूचिस्तान में जश्न

पाकिस्तान को मैच में मिली हार का अफगानिस्तान में ही नहीं, बल्कि बलूचिस्तान में भी जश्न मनाया गया है और बलूचिस्तान के कुछ लोगों ट्वीटर ने ट्वीटर पर जश्न मनाने का वीडियो डाला है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन लोग दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो बलूचिस्तान का है। आपको बता दें कि, बलूचिस्तान पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है और बलूचिस्तान के लोग आजादी के लिए जंग लड़ रहे हैं और बलूचिस्तान के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को पाकिस्तान की सेना और सरकार मार चुकी है, जबकि हजारों बलूच गायब हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हसन अली पर गुस्सा

हसन अली पर गुस्सा

वहीं, मैथ्यू वेड का कैच छोड़ने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली के खिलाफ पाकिस्तान में जमकर गुस्से का इजहार किया जा रहा है। मैच का टर्निंग पॉइंट हसन अली का ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड का कैच छोड़ना था। हसन अली के लिए मिड-विकेट की सीमा पर कैच इतना मुश्किल मौका नहीं था। गिराए गए कैच ने वेड को एक और जीवन दिया, जिससे पाकिस्तान की टी 20 विश्व कप 2021 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई। जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स का कहना है कि, वो हसन अली को कभी माफ नहीं करेंगे।

इंडियन फैन्स ले रहे मजे

वहीं, पाकिस्तान की हार हो और भारत की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आए, ऐसा कैसे हो सकता है। जब भारतीय टीम मैच हारी थी, तो पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों ने खूब मजे लिए थे, तो अब बारी इंडियन क्रिकेट फैन्स की थी, लिहाजा ट्वीटर पर मीम्स की बरसात हो रही है। कई क्रिकेट फैन्स शेख रसीद से पूछ रहे हैं कि क्या आज इस्लाम हार गया है? वहीं कई लोग कह रहे हैं कि, वो इस मैच के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सेल्फी शेयर कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मजे ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+