पुतिन से गर्मजोशी से मिले PM मोदी, खिसियानी बिल्ली जैसी नजरों से देखते रहे Shahbaz Sharif, देखें वीडियो
Shahbaz Sharif Modi Putin Meeting: चीन के तियानजिन में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन के दौरान एक अनोखा और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बातचीत करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ(Shahbaz Sharif) उनकी ओर खिसियानी बिल्ली जैसी नजरों से देखते नजर आए।
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच पुरानी गर्मजोशी झलक रही थी। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी लगभग अनदेखी बनी रही।

विश्व पटल पर भारत की राजनीतिक प्रभाव की झलक
वीडियो में स्पष्ट दिखा कि इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पास खड़े थे, लेकिन किसी ने उनकी ओर खास ध्यान नहीं दिया। कई विशेषज्ञ इस दृश्य को भारत-पाकिस्तान संबंधों की मौजूदा दूरी और राजनीतिक असहमति का प्रतीक भी मान रहे हैं।
इस समिट में क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, आतंकवाद और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है। भारत इस मंच के जरिए मध्य एशिया और पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। मोदी-पुतिन की दोस्ताना झलक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक ध्यान मिला है, जबकि शहबाज शरीफ की मौजूदगी लगभग अप्रभावी नजर आई।
ये भी पढे़ं Vladimir Putin के भारत आने की तारीख तय, दिल्ली में लगेगा मजमा, दुनिया की रहेगी निगाह
पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि,पुतिन से मिलकर हमेशा खुशी होती है। यह बातचीत उनकी द्विपक्षीय बैठक से पहले हुई, जो प्लेनरी सत्र के बाद होने वाली है। PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। जिसमें कई अहम मुद्दे पर चर्चा होने की संभावान है। दुनिया भर की निगाहें इस द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी है।
ये भी पढ़ें SCO Summit: 'ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी', PM मोदी से मुलाकात के बाद भारत को लेकर क्या बोले शी जिनपिंग?
शी जिनपिंग के साथ की द्विपक्षीय बैठक
पुतिन से पहले पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-चीन संबंधों में हुई सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी और स्थिर सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications