केन्याः बस पर आतंकियों का हमला, 28 गैर-मुस्लिमों को गोली मारी
नैरोबी। केन्या में इस्लामिक आतंकी संगठन अल-शबाब के आतंकियों एक बस पर हमला कर 28 लोगों को मौत के घात उतार दिया। पहले से घात लगाए आतंकवादियों में बस में सवाल सभी 28 गैर मुस्लिमों को मौत के घात उतार दिया।

आतंकी संगठन ने इन 28 लोगों को मौत के घात उतारकर मोमबासा शहर की मस्जिद में पुलिस की छापे की कार्रवाई का बदला लिया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक सोमालिया की सीमा से नैरोबी के लिए निकली बस पर इन आतंकियों ने बीच रास्ते में ही हमला कर दिया।
बस में 60 यात्री सवार थे। आतंकवादियों ने उनमें से 28 गैर मुस्लिमों को गोली मार दीय़ आतंकवादियों ने उनसे कुरान की आयतें भी पढ़ने को कहा। जो भी यात्री ऐसा नहीं कर सके, उसी वक्त उनके सिर में गोली मार दी गई। दुनिया भर में इस हमले की निंदा होनी शुरू हो गई है। अमेरिका ने केन्या में एक बस पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications