जानिए ब्रिटिश स्कूलों से जुड़ा एक डराने और दहला देने वाला सच
लंदन। ब्रिटेन के स्कूलों से जुड़ा एक डराने वाला सच सामने आया है। ब्रिटेन की एजेंसी फ्रीडम ऑफ इनफॉर्मेशन यानी एफओआई की एक रिपोर्ट जारी हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश स्कूलों में पिछले तीन वर्षों में यौन अपराध यानी
सेक्स क्राइम में तेजी आई है। ब्रिटेन के स्कूलों में पिछले तीन वर्षों के दौरान करीब 5,500 की घटनाएं हुईं हैं जिसमें से 20 प्रतिशत अपराधों को नाबालिगों ने अंजाम दिया।

क्या कहती है रिपोर्ट
- वर्ष 2012 से 2015 के दौरान स्कूलों में रिकॉर्ड संख्या में सेक्स क्राइम के मामले दर्ज हुए हैं।
- करीब 4,000 मामले सेक्सुअल असॉल्ट के और 600 से ज्यादा रेप के मामले हैं।
- 1500 से ज्यादा पीड़ित प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले 13 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स हैं।
- 20 प्रतिशत अपराधी नाबालिग।
- कुछ मामलों में तो पीड़ित और संदिग्ध दोनों की ही उम्र पांच वर्ष के करीब थी।
बीबीसी को दिए बयान में मुख्य कांस्टेबल सिमोन बेली ने कहा है कि कि ये आंकड़े बड़े अपराधों का एक नमूना भर हैं। हालांकि एक अच्छी खबर यह है कि अधिकतर पीड़ितों ने अपने खिलाफ हुए अपराध की रिपोर्ट लिखाई।
नेशनल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू चिल्ड्रेन (एनएसपीसीसी) में यौन अपराध कार्यक्रमों के प्रमुख जान ब्राउन ने कहा कि ये आंकड़े बेहद परेशान करने वाले हैं, विशेषकर बहुत से पीड़ित बेहद कम उम्र के हैं और क्राइम स्कूल में ही हुए हैं।









Click it and Unblock the Notifications