मैक्सिको सिटी धमाके में 29 की मौत, 70 घायल
राजधानी मैक्सिको सिटी के एक पटाखा बाजार में मंगलवार रात जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें अब तक 29 लोगों के मरने की खबर है।
मैक्सिको। राजधानी मैक्सिको सिटी के एक पटाखा बाजार में मंगलवार रात जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें अब तक 29 लोगों के मरने की खबर है और 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह धमाका टुल्टपेक के सिविल प्रोटेक्शन डिविजन के सैन पेब्लिटो पटाखा बाजार में हुआ है। धमाके के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम किया। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में में पहुंचाया गया है। केवल बाजार में ही नहीं बल्कि बाजार से लगे मकानों को भी धमाके के कारण भारी क्षति हुई है।
#WATCH :Explosion in a fireworks market in Mexico City,26 people have been killed (Source: Reuters) pic.twitter.com/N3F8MZyHL8
— ANI (@ANI_news) December 21, 2016
जिस बाजार में धमाका हुआ है वो मैक्सिको शहर का बेहतरीन पटाखा मार्केट कहते है। मैक्सिको के राष्ट्रपति ने भी ट्विटर के माध्यम से हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।













Click it and Unblock the Notifications