अमेरिका: न्यूयॉर्क में फायरिंग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक बार फिर से सरेआम फायरिंग की एक घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। गोलबारी की ये वारदात न्यूयार्क के ब्रूकलिन के यूटिका में हुई। इस हमले में कई लोगों के जख्मी होने की खबर भी सामने आई है। घायल लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल पुलिस हमलावरों की जांच में जुट गई है।

several dead and 3 wounded in Brooklyn New York shooting

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना न्यूयार्क के ब्रूकलिन के यूटिका में एक क्लब के अंदर हुई है। पुलिस का कहना है कि, ये घटना शनिवार 7 सुबह बजे की है। संदिग्ध क्लब के अंदर घुस गया और वहां मौजूग लोगों के उपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में से एक को किंग्स काउंटी हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहीं दो ब्रुकडेल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल भेजा गया है। फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। संदिग्धों की तलाश जारी है। अभी तक पुलिस ने फायरिंग की इस घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+