कमला समेत पांच भारतीयों ने ली अमेरिकी कांग्रेस सदस्य के तौर पर शपथ
कैलिफोर्निया के सीनेटर के तौर पर ली है कमला हैरिस ने शपथ। कमला के अलावा एमी बेरा, राजा कृष्णामूर्ति, प्रमिला जयपाल और रोहित रो खन्ना को दिलाई गई शपथ।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में इस बार भारतीयों का काफी अहम योदान रहा है। वहीं इन चुनावों में कमला हैरिस जैसे भारतीयों को अमेरिकी कांग्रेस की सदस्यता भी हासिल हुई है। बुधवार को कमला समेत पांचों भारतीयों को शपथ दिलाई गई है। आपको बता दें कि अमेरिका में भारतीयों की आबादी करीब एक प्रतिशत है। पांच भारतीय अमेरिकियों का कैपिटॉल हॉल पहुंचना अपने आप में एक इतिहास है।

कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला
52 वर्ष की कमला ने कैलिफोर्निया के सीनेटर के तौर पर शपथ ली है। कमला को निर्वतमान उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ दिलाई। कमला की मां भारत से और पिता जमैका से थे। वह ऐसी पहली भारतीय अमेरिकी हैं, जो सीनेट में अपनी सेवाएं देंगी। शपथ लेने से पहले कमला कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल पद पर थीं। उन्होंने सीनेटर बारबरा बॉक्सर की जगह ली है। कुछ ही घंटे बाद चार भारतीय अमेरिकियों ने हाउस चैंबर्स के सदस्यों के रूप में शपथ ली। इनमें कांग्रेस सदस्य एमी बेरा भी थे, जिन्हें लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। उनके अलावा शपथ लेने वाले भारतीय अमेरिकियों में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा 40 वर्षीय रोहित रो खन्ना भी हैं। पढ़ें-गुजराती राज शाह बने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिप्टी रिसर्च डायरेक्टर
गीता पर हाथ रखकर ली कृष्णामूर्ति ने शपथ
42 वर्ष के कांग्रेस सदस्य राजा कष्णमूर्ति ने इलेनियॉस से चुनाव जीतने के बाद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। तुलसी गब्बार्ड के बाद वह ऐसे दूसरे अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है। अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी गईं पहली हिंदू तुलसी गब्बार्ड ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। अपने लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग जगह बना चुकी 51 वर्षीय प्रमिला जयपाल शपथ ग्रहण करने से पहले ही अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहली भारतीय अमेरिकी महिला बन चुकी हैं। इस अवसर पर खासतौर पर भारत से पहुंचीं उनकी 78 वषीर्य मां दीर्घा में बैठकर प्रक्रियाओं को देख रही थीं। प्रमिला ने कहा, 'आज का दिन मेरे बारे में नहीं, हमारे बारे में है। यह वाशिंगटन के सातवें कांग्रेशनल जिले के हजारों लाखों लोगों के आंदोलन के बारे में है, जो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम सभी के लिए अवसर उपलब्ध कराना जारी रखें।'
-
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications