गुजराती राज शाह बने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के डिप्‍टी रिसर्च डायरेक्‍टर

नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हउस में कम्‍यूनिकेशन एंड रिसर्च डायरेक्‍टर के डिप्‍टी के तौर पर नियुक्‍त किया भारतीय मूल के राज शाह को।

वाशिंगटन। शलभ कुमार, निकी हेली और प्रीत भरारा के बाद अब नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक और भारतीय को अहम जिम्‍मेदारी दी है। ट्रंप ने भारतीय मूल के राज शाह को व्‍हाइट हाउस में कम्‍यूनिकेशन एंड रिसर्च डायरेक्‍टर का डिप्‍टी डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया है।

Raj-Shah-donald-trump-राज-शाह-डोनााल्‍ड-ट्रंप-व्‍हाइट-हाउस.jpg

हिलेरी के खिलाफ कैंपेन के पीछे शाह

राज शाह वर्तमान में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में रिसर्च डायरेक्‍टर हैं। 30 वर्ष के शाह चुनावों के दौरान डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी रिसर्च करने वाली एक्‍सपर्ट टीम को लीड कर रहे थे। हिलेरी के खिलाफ जो भी कैंपेन राष्‍ट्रपति चुनावों के दौरान चले उनके पीछे शाह का ही दिमाग था। बुधवार को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने शाह की नियुक्ति के बारे में ऐलान किया। इस नियुक्ति के साथ ही शाह अब ट्रंप के साथ व्‍हाइट हाउस में काम करेंगे। व्‍हाइट हाउस के भावी चीफ ऑफ स्‍टाफ राइंस प्रिबस ने शाह की नियुक्ति पर कहा कि वह व्‍हाइट हाउस में उन खास लोगों की टीम में शामिल होंगे जो राष्‍ट्रपति को अमेरिका की सूरत बदलने के लिए सलाह देगी। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बुधवार को शाह के नाम के अलावा व्‍हाइट हाउस के स्‍टाफ के तौर पर 10 और नामों का ऐलान किया है।

कौन हैं राज शाह

शाह के माता-पिता गुजराती हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। उनके पिता वर्ष 1970 में पढ़ाई के लिए अमेरिका आए थे और फिर भारत वापस चले गए। लेकिन शादी के बाद उनके माता-पिता दोनों अमेरिका आए और फिर यहीं बस गए। पहले कुछ दिन शिकागो में रहने के बाद वह कानिक्‍टीकट शिफ्ट हो गए। यहीं पर शाह का जन्‍म हुआ और यहीं पर उन्‍होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। शाह ने कॉर्नवेल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। वह राष्‍ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल के समय राष्‍ट्रपति के ऑफिस में रिसर्च अस्सिटेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2012 के राष्‍ट्रपति चुनावों के दौरान उन्‍होंने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के डिप्‍टी रिसर्च डायरेक्‍टर के तौर पर काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+