सेल्फी के चक्कर में क्रैश हो गया अमेरिकी विमान
नयी दिल्ली। इन दिनों सेल्फी का क्रेज लोगों के बीच सातवें आसमान पर है। लोग हर एंगल से अपनी सेल्फी लेने में जुटे हैं तो कुछ लोग अनोखे सेल्फी के चक्कर में बड़े हादसे को आमंत्रण भेज देते हैं। ऐसा ही हादसा अमेरिका में हुआ, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में प्लेन क्रैश हो गया। ये हादसा थोड़ा पुराना है, लेकिन खुलासा अभी हुआ है।

पिछले साल अमेरिका में एक छोटे विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हादसे में एक पायलट और एक यात्री की मौत हो गई थी। आज इस बात को लेकर खुलासा हुआ है कि वो हादसा पायलट के सेल्फी लेने के प्रयास के कारण हुआ था। अमेरिका में नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड ने अपनी जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि विमान पिछले साल कोलोराडो प्रांत के वॉटकिंस सिटी में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे के पीछे पायलट के सेल्फी को वजह बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम खराब होने के बावजूद और विमान का पायलट खुद की और अपने यात्री की तस्वीरें ले रहा था। इसी दौरान विमान पर से उसका संतुलन बिगड़ गया और विमान क्रैश हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक यह संभव है कि उड़ान के दौरान सेलफोन के इस्तेमाल ने पायलट का ध्यान भंग किया और इससे भटकाव हुआ जिसके बाद पायलट ने नियंत्रण खो दिया।












Click it and Unblock the Notifications