फ्लाइट में 88 वर्षीय महिला को परेशान देख युवक ने दी अपनी फर्स्ट क्लास सीट, अब हो रही तारीफ

नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारत में लोग बस और ट्रेन में सीट घेरने के लिए हाथापाई करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते वहीं, दुनिया में ऐसे भी लोग है जो दूसरों को इंसानियत की सीख दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें फ्लाइट में सफर कर रही एक 88 वर्षीय महिला को परेशान देख युवक ने अपनी फर्स्ट क्लास की सीट दे दी। सोशल मीडिया पर लोग युवक के दरियादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बुजुर्ग महिला को दी अपनी फर्स्ट क्लास सीट

बुजुर्ग महिला को दी अपनी फर्स्ट क्लास सीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लेह ऐमी नाम के यूजर ने कुछ तस्वीरों के साथ इस कहानी को पोस्ट किया। पोस्ट के मुताबिक 88 वर्षीय वायलेट नाम की महिला लंदन से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट ‘वर्जिन एटलांटिक' में सफर कर रही थी। वायलेट ने कुछ दिन पहले ही अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था जिस वजह से उन्हें इकोनॉमी सीट पर बैठने में दिक्कत हो रही थी। बुजुर्ग महिला को परेशान देख प्लेन में सफर कर रहे एक अन्य यात्री (जैक लिटिलजॉन) ने उन्हें अपनी फर्स्ट क्लास की सीट ऑफर कर दी।

फ्लाइट अटेंडेंट ने शेयर की कहानी

फ्लाइट अटेंडेंट ने शेयर की कहानी

जब जैक लिटिलजॉन ने महिला को सीट देने की बात कही तो सबको लगा कि वह मजाक कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं था। जैक ने अपनी महंगी सीट पर बुजुर्ग महिला को लिटा दिया और खुद उनकी सीट पर जा बैठे। जैक के इस दरियादिली की प्लेन मौजूद अन्य यात्रियों ने तारीफ की। बता दे कि प्लेन की ही एक फ्लाइट अटेंडेंट ऐमी ने अपने फेसबुक पर यह कहानी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैंने सैकड़ों फ्लाइट्स अटैंड की हैं जिसमें कई फेसम स्टार्स की पार्टियों को लुफ्त उठाया है, लेकिन आज जो हुआ वह सबसे अलग था।

सोशल मीडिया वायरल हुई कहानी

ऐमी ने लिखा कि जैक और वायलेट नाम के दो यात्री लंदन से न्यूयॉर्क के लिए ओवर नाइट फ्लाइट में सफर कर रहे थे। कुछ समय पहले दादी के घुटने का ऑपरेशन हुआ वह लंदन में अपनी बेटी के पास जा रही थीं। जब जैक ने दादी की समस्या के बारे में सुना तो उन्होंने अपनी बिजनेस क्लास की सीट महिला को ऑफर कर दी। बता दें कि ऐमी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक उनकी पोस्ट को 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया और 4 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के साथ अचानक कैंसिल की मीटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+