पाकिस्तान के चायवाले के बाद वायरल हुआ सिंगापुर का हॉट सिक्योरिटी अफसर
सिंगापुर। इंटरनेट पर खूबसूरत लड़कों की तस्वीरें वायरल होने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान में चाय बेचने वाले नीली आंखों वाले युवक को सोशल मीडिया में लोकप्रियता मिलने के बाद अब सिंगापुर के एक एयरपोर्ट का सिक्योरिटी अफसर दुनियाभर के लोगों को लुभा रहा है।
चांगी एयरपोर्ट करने वाला यह सिक्योरिटी अफसर युवक इंटरनेट सनसनी बन गया है। उसकी तस्वीरों को हजारों लोग शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में हॉट लड़कों में बढ़ी लोगों की रुचि
इंटरनेट पर अब खूबसूरत लड़कों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
सिक्योरिटी एजेंसी सर्टिस सिस्को ने जब चांगी एयरपोर्ट पर काम करने वाले अपने 22 साल के सिक्योरिटी अफसर ली मिनवेई की तस्वीर ट्विटर पर डाली तो इसे काफी शेयर किया गया।
फेसबुक पर हजारों लाइक्स और शेयर्स
ट्विटर पर फेमस होने वाले इस सिक्योरिटी अफसर की तस्वीर को चांगी एयरपोर्ट ने भी फेसबुक पर डाला। इसे 11000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया और 36,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
चांग का इस बारे में कहना है कि पिछले सात महीनों से वह एयरपोर्ट पर काम कर रहा है और इंटरनेट पर फेमस होना सबसे रोमांचक अनुभव है। उसका कहना है, 'टूरिस्ट मेरे साथ फोटो खिंचवाते थे लेकिन इंटरनेट पर जो हुआ, उसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था।'












Click it and Unblock the Notifications