secret airplane bedrooms: जब प्लेन को उड़ता छोड़ हवा में सो जाते हैं पायलट और एयरहोस्टेस, फिर क्या होता है ?
जानकारी के मुताबिक पायलट के लिए अराम करने की जगह क्रू मेंबर्स की जगहों से अलग होती है। प्लेन के विषय में जानने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के कॉकपिट एरिया के करीब रेस्टिंग एरिया, फ्लाइट के समय पर निर्भर करता है।
वॉशिंगटन, 11 जुलाई : दुनिया बड़ी छोटी सी लगती है अब! वह इसलिए क्योंकि, भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग समय की बचत करना चाहते हैं और वक्त बचाने के लिए और लंबी दूरी की थकान से बचने के लिए लोग हवाई सेवा को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं। हवाई जहाज से जुड़ी जानकारियां लोगों को हमेशा से रोमांचित करती रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान हवाई जहाज के पायलट और केबिन क्रू आराम करते (secret rooms in plane) हैं। खासकर वाइडबॉडी विमानों ( Large Body Airplane) में कई ऐसे गुप्त स्थान बनाए (secret airplane bedrooms) गए हैं, जहां केबिन क्रू और पायलट प्लेन की लंबी दूरी की उड़ान के समय आराम करते हैं।

क्या पायलट सो जाते हैं...
जानकारी के मुताबिक, एक यात्री जिस प्लेन में सफर (ट्रेवल) करता है उसके बारे में कई ऐसी बातें होती हैं, जिनके बारे में यात्रियों को मालूम नहीं होता है। जब हवाई जहाज लॉन्ग ऑवर्स में होती है, उस समय पायलट से लेकर केबिन क्रू तक आराम (Crew Rest Compartments) करता है। प्लेन में कई ऐसी जगहें होती हैं जहां पर पैसेंजर नहीं जा सकता है और इन्हें आराम के लिए प्रयोग में किया जाता है।

कहा आराम करते हैं पायलट, क्रू मेंबर्स
ये एयरक्राफ्ट के वो हिस्से हैं, जहां पर सिर्फ पायलट और केबिन क्रू को ही जाने की मंजूरी होती है। किसी भी स्थिति में यात्रियों के लिए इस हिस्से में जाने की पाबंदी होती है। जानकारी के मुताबिक, यहां तक ये जगह आपको कभी नजर भी नहीं आएगी। इस जगह को क्रू रेस्ट कंपार्टमेंट्स कहते हैं और इनकी लोकेशन हर एयरक्राफ्ट में अलग-अलग होती है। किसी भी नए एयरक्राफ्ट जैसे कि बोइंग 787 या फिर एयरबस A350 में ये रेस्टिंग केबिन ऊपर (secret airplane bedrooms) की तरफ होते हैं। वहीं, अगर एयरक्राफ्ट पुराना है तो ये केबिन कार्गो वाले एरिया में भी हो सकते हैं।

हवाई जहाज में होता है रेस्टिंग एरिया
प्लेन में ये कंपार्टमेंट्स पेयर्स में होते हैं यानी एक केबिन पायलट के लिए तो एक केबिन क्रू के लिए होता है। पायलट हमेशा कॉकपिट में होते हैं और इनका रेस्टिंग एरिया कॉकपिट के करीब ही होता है। अक्सर दो बंक्स और रिक्लाइनर सीट के साथ ये रेस्टिंग एरिया में होते हैं। केबिन क्रू के लिए जो कंपार्टमेंट होता है उसमें 6 बंक्स बने हुए होते हैं।

रेस्ट एरिया तैयार कराया जाता है
इस विषय पर एयरलाइंस का कहना है कि नई प्लेन खरीदने के समय उसके रेस्ट एरिया को अपने हिसाब से तैयार कराया जाता है। हालांकि, मुख्य मानक वहीं होते हैं जो फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से तय किए जाते हैं। इनमें आपको कोई बदलाव नहीं दिखेगा। केबिन क्रू और पायलट के लिए बनाए गए आराम गाह में शोर नहीं होता है, वहां बदबू नहीं होती है, जिससे नींद पर कोई असर न पड़े। साथ ही प्लेन के रूम टेंप्रेचर को कंट्रोल किया जाता है और बिजली को अपने हिसाब से केबिन क्रू और पायलट सेट कर सकते हैं।

आराम करने की जगह कहा होती है
जानकारी के मुताबिक पायलट के लिए अराम करने की जगह क्रू मेंबर्स की जगहों से अलग होती है। प्लेन के विषय में जानने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के कॉकपिट एरिया के करीब रेस्टिंग एरिया, फ्लाइट के समय पर निर्भर करता है। फ्लाइट में कभी-कभी चार से अधिक पायलट भी हो सकते हैं। हालांकि, दो पायलट हमेशा कॉकपिट में रहते हैं। ऐसे में रेस्ट एरिया में सिर्फ दो बंक्स होते हैं। जहां पायलट आराम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications