Iris Dena के बाद हिंदमहासागर में अलर्ट! श्रीलंका के पास दूसरी ईरानी वॉरशिप ने मांगी ‘इमरजेंसी पोर्ट कॉल’
Second Iranian Warship Sri Lanka: हिंद महासागर में जारी भारी उथल-पुथल के बीच एक नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। श्रीलंका के तट पर ईरानी युद्धपोत 'आईरिस डेना' (IRIS Dena) को अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा डुबोए जाने के ठीक एक दिन बाद, ईरान का एक और युद्धपोत श्रीलंका की समुद्री सीमा के पास पहुंच गया है।
इस दूसरे जहाज ने सुरक्षा कारणों और 'इमरजेंसी' का हवाला देते हुए श्रीलंका सरकार से अर्जेंट पोर्ट कॉल (तत्काल बंदरगाह पर रुकने) की अनुमति मांगी है।

यह जानकारी श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने गुरुवार, 5 मार्च को दी। यह अनुरोध ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया था।यह जहाज फिलहाल श्रीलंका की क्षेत्रीय जल सीमा के बिल्कुल बाहर खड़ा है और कोलंबो सरकार से अंदर आने की अनुमति का इंतजार कर रहा है।
Namal Rajapaksa X post Iran Ship: श्रीलंका के आर्थिक क्षेत्र में मौजूद है ईरानी जहाज
नमल राजपक्षे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि एक और ईरानी जहाज फिलहाल श्रीलंका के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन (EEZ) में मौजूद है। यह जहाज श्रीलंका की समुद्री सीमा के ठीक बाहर खड़ा है और उसने सरकार से तत्काल बंदरगाह पर प्रवेश की अनुमति मांगी है। हालांकि अभी तक श्रीलंकाई सरकार की ओर से इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और जहाज अनुमति का इंतजार कर रहा है। इससे पहले श्रीलंका के मीडिया मंत्री नलिंदा जयतिस्सा ने भी पुष्टि की थी कि एक दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद है, लेकिन उन्होंने उसके मिशन या स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
Sri Lanka सरकार के सामने क्या है दुविधा, क्यों रुकी है अनुमति?
श्रीलंका के मीडिया मंत्री नलिंदा जयतिस्सा ने संसद में पुष्टि की है कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके इस समय शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दूसरे ईरानी जहाज पर 100 से अधिक नाविक सवार हैं।
चालक दल को डर है कि अगर वे खुले समुद्र में रहे, तो उन्हें भी 'आईरिस डेना' की तरह अमेरिकी टॉरपीडो का निशाना बनाया जा सकता है। श्रीलंकाई मंत्री जयतिस्सा ने कहा, हम क्षेत्रीय शांति बनाए रखने और जहाज पर मौजूद जिंदगियों को बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।
नमल राजपक्षे ने सरकार को सलाह दी है कि वे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री सिरिमावो भंडारनायके द्वारा अपनाई गई तटस्थ नीति का पालन करें। उस समय श्रीलंका ने मानवीय आधार पर पाकिस्तानी विमानों को ईंधन भरने की अनुमति दी थी। राजपक्षे का तर्क है कि इस बार भी मानवीय आधार पर ईरानी नाविकों की जान बचाना प्राथमिकता होनी चाहिए
कैसे डुबा 'आईरिस डेना' ?
बुधवार (4 मार्च 2026) को हुई घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित 'मिलन 2026' अभ्यास से लौट रहे ईरानी फ्रिगेट IRIS Dena को एक अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो मारकर डुबो दिया। श्रीलंका सरकार के अनुसार, अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं। नौसेना ने 32 नाविकों को बचाया है, जिनका इलाज गॉल के अस्पताल में चल रहा है।
करीब 61 नाविक अभी भी लापता हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इसे वाशिंगटन की बड़ी जीत बताते हुए कहा, अमेरिका निर्णायक रूप से और बिना दया के जीत रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के सीधे आदेश पर यह ऑपरेशन चलाया गया। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ा यह युद्ध अब मध्य पूर्व से निकलकर भारत के पड़ोस (हिंद महासागर) तक पहुंच गया है।
यदि श्रीलंका दूसरे ईरानी जहाज को शरण देता है, तो अमेरिका के साथ उसके संबंधों में खटास आ सकती है। वहीं, अगर वह मना करता है, तो ईरान इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का उल्लंघन मान सकता है।
-
Tanker explosion Kuwait: मिडिल ईस्ट संकट गहराया! कुवैत के पास टैंकर में विस्फोट, समुद्र में तेल रिसाव -
Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार -
Iran vs USA: ईरान पर अटैक कर बुरे फंसे ट्रंप, खतरे में कुर्सी! सड़क पर अमेरिकी जनता, रॉयटर्स के सर्वे में दावा -
खामेनेई की मौत पर भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, विदेश सचिव ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश -
Lara Dutta Viral Video: बेटी संग दुबई में फंसीं लारा दत्ता, 2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में ये क्या कह दिया? -
अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं -
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: कब और कहां होंगे खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक? अमेरिका-इजरायल हमले में हुई थी मौत -
Iran Nuclear: न्यूक्लियर टेस्ट और भूकंप का कनेक्शन, क्या परमाणु धमाका पैदा करता है भूकंप? ईरान पर क्यों शक -
Iran Earthquake: युद्ध के बीच भूकंप से दहला ईरान, रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई तीव्रता -
Petrol Diesel Prices: तेल संकट से कांपी दुनिया, लेकिन भारत का सीक्रेट प्लान तैयार, महंगा नहीं होगा पेट्रोल -
Middle East War: सऊदी में US एंबेसी पर ईरानी ड्रोन अटैक, अमेरिका ने नागरिकों से कहा- इसी वक्त अरब देश छोड़े -
Iran Israel में जंग लेकिन भारत टेंशन फ्री, इतने दिनों का स्टॉक है कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल नहीं होगा महंगा -
'धमाके हो रहे हैं, मिसाइलें उड़ रही हैं', फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा खौफनाक मंजर आप सोच नहीं सकते -
India Iran Relation: कट्टरपंथी ईरान था फैशन कैपिटल, इस ईरानी महिला ने भारत में शुरू की ड्रेस-ज्वेलरी डिजाइनिंग -
ईरान- इजराइल युद्ध को लेकर मुंबई में जगह-जगह हो रहा प्रदर्शन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट













Click it and Unblock the Notifications