'ब्वॉयफ्रेंड ने धोखा दिया है, अब नीलाम करूंगी सुहागरात के लिए बचाई वर्जिनिटी'

Recommended Video

    America: Girlfriend to sell virginity after being cheated on by her boyfriend | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद अमेरिका की एक लड़की ने अपनी वर्जिनिटी बेचने का ऐलान किया है। कंजर्वेटिव ईसाई परिवार में पली-बढ़ी लड़की का कहना है कि सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स को वो अपनी वर्जिनिटी बेच देगी। 23 साल की बैली गिब्सन का कहना है कि उसने शादी के लिए वर्जिनिटी बचा रखी थी लेकिन पुरुष मित्र से मिले धोखे ने उसका दिल तोड़ दिया है।

    वेश्यालय के जरिए नीलाम करेगी वर्जिनिटी

    वेश्यालय के जरिए नीलाम करेगी वर्जिनिटी

    बैली अमेरिका के कैलीफोर्निया में पली बढ़ी हैं। उनको यहां बचपन में ही गोद लिया गया था। बैली का कहना है कि वर्जिनिटी बेचकर मिलने वाली रकम का वो अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल करेंगी। अपनी सुहागरात के लिए खुद को वरजिन बताने वाली बैली एक रजिस्टर्ड वेश्यालय के जरिए वर्जिनिटी नीलाम कर रही हैं। एस्कॉर्ट सर्विस मूनलाइट के डायरेक्टर जर्मी लूमर ने कहा है कि बेली की वर्जिनिटी की नीलामी को लेकर वेबसाइट में दिए विज्ञापन एक दिन में ही लाखों हिट आ चुके हैं। ऐसे में उन्हें अपनी वर्जिनिटी के लिए करीब 1 मिलियन डॉलर के करीब मिल सकते हैं।

     एक बार करने से मैं नहीं हो जाऊंगी वेश्या

    एक बार करने से मैं नहीं हो जाऊंगी वेश्या

    डेली मेल के मुताबिक, बैली के अपनी वर्जिनिटी बेचने के फैसले को लेकर काफी विरोध भी झेलना पड़ रहा है। कई लोगों ने उनको कहा है कि क्या वो वेश्या बनना चाहती हैं? इस पर बैली ने पूछा है कि एक बार फोटो खींचने से क्या कोई फोटॉग्राफर हो जाता है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर एक बार अगर मैं कानूनी ढंग से पैसों के लिए सेक्स करती हूं तो इससे वेश्या कैसे बन जाऊंगी।

    ब्वॉयफ्रेंड को शादी तक सेक्स ना करने के लिए मनाया था लेकिन..

    ब्वॉयफ्रेंड को शादी तक सेक्स ना करने के लिए मनाया था लेकिन..

    बैली ने अपने जीवन के बारे में बताया है। उसका कहना है कि मुझे एक साल की उम्र में जिस परिवार ने गोद लिया, वहां बहुत सख्ती थी, यहां लड़कों से दोस्ती तो दूर, नाचने-गाने तक की इजाजत नहीं थी। बचपन इसी तरह से बीता और जब स्कूल भेजने की बारी आई तो लड़कियों के बोर्डिंग स्कूल में भेजा गया, जहां लड़कों कदम भी नहीं रख सकते थे। बैली कहती हैं कि ऐसे में सेक्स से वो हमेशा दूर ही रहीं लेकिन कुछ समय पहले उनकी मुलाकात एक इसाई लड़के से हुई, लड़की ने जब कहा कि वो शादी से पहले सेक्स नहीं कर सकती है तो वो भी शादी तक सेक्स न करने की शर्त मान गया।

    इसलिए दिमाग में आई वर्जिनिटी बेचने की बात

    इसलिए दिमाग में आई वर्जिनिटी बेचने की बात

    बैली ने बताया कि उसको तब बहुत बुरा लगा जब उसे पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स किया लेकिन इसके बावजूद दोनों ने झगड़ा ना करने का फैसला करते हुए साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद भी जब ब्वॉयफ्रेंड ने लगातार सेक्स के लिए दबाव डाला तो उसे लगा कि उसके साथ वर्जिनिटी बचाना आसान नहीं है। ऐसे में बैली ने सोचा कि वर्जिनिटी को खोना तो है ही तो फिर क्यों ना इसका कुछ इस्तेमाल किया जाए, जिससे कम से कम उसे आर्थिक तौर पर फायदा हो। इसके बाद बैली ने वर्जिनिटी की बोली लगाने का फैसला किया और सबसे ज्यादा रकम देने वालों को अपनी वर्जिनिटी बेच देने का ऐलान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+