सऊदी अरब के राजकुमार सलमान ने कही थी जमाल खाशोगी को गोली मारने की बात

रियाद। सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या में एक बार फिर से सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्‍मद बिन सलमान पर आरोप लगे हैं। एक बार फिर से अमेरिकी इंटेलीजेंस के अधिकारियों का कहना है कि मोहम्‍मद बिन सलमान ने अपने एक साथी से कहा था कि वह खाशोगी को गोली मार देंगे। वहीं यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के भी एक विशेषज्ञ की ओर से इस पर बयान दिया गया है। यूएन के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि खाशोगी की हत्‍या की साजिश सऊदी अधिकारियों ने बनाई और इसे अंजाम दिया था।

mohammed-bin-salman.jpg

सितंबर 2017 की घटना

अमेरिकी इंटेलीजेंस अधिकारियों ने कहा है कि सितंबर 2017 में मोहम्‍मद बिन सलमान अपने करीब तुर्की अल्‍दाखिल के बीच बातचीत हो रही थी। इसी बातचीत में उन्‍होंने खाशोगी को गोली मारने की धमकी दी थी। इंटेलीजेंस अधिकारियों का कहना है कि इसी माह खाशोगी ने वॉशिंगटन पोस्‍ट में एक कॉलम लिखा था और वह राजकुमार के खिलाफ था। सऊदी अरब के अधिकारी इसके बाद खाशोगी को सऊदी अरग लाने की कोशिशें कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्‍मद बिन सलमान ने अपने करीबी से कहा था कि खाशोगी को जबरदस्‍ती सऊदी अरब लाना चाहिए। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि अगर खाशोगी को जबरदस्‍ती भी नहीं लाया जा सका तो फिर वह उसे गोली मार देंगे। दिसंबर के माह में इस मामले से परिचित अधिकारियों ने अमेरिकी एजेंसियों को यह बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+