हुति विद्रोहियों से लड़ने के लिए सऊदी अरब की सेना ने यमन में डाला डेरा

सना। मिडिल ईस्ट में अब तनाव बढ़ने की पूरी-पूरी आशंका है। सऊदी अरब की सेना यमन में हुति विद्रोहियों से लड़ने के लिए उनके सोकोट्रा द्वीप पर पहुंच गई है। यमन में सऊदी अरब की सेना यमन की सेना के साथ मिलकर हुति विद्रोहियों के साथ लड़ेगी। सऊदी अरब सेना के प्रवक्ता टर्की अल-मलिकी ने कहा है कि उनकी सेना सहयोगी देशों के साथ मिलकर यमन में लड़ाई लड़ेगी। सऊदी अरब को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है, वहीं यमन में हुति विद्रोहियों को ईरान का समर्थन मिलता रहा है।

विद्रोहियों से लड़ने के लिए सऊदी सेना ने यमन में डाला डेरा

सऊदी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी सेना यूएई और यमन फोर्स के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगी। सऊदी की सेना सोकोट्रा पहुंची है, जिस पर यमन और यूएई के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। सोकोट्रा पर विदेशी सेना के पहुंचने के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिनका कहना है कि इस द्वीप पर कोई विद्रोही ग्रुप नहीं रहते हैं।

सोकोट्रा ने अपनी जमीन पर विदेशी सेनाओं के विरोध में राजधानी हादिबू में प्रदर्शन करते हुए यमन पर उनकी जमीन पर अतिक्रमण करने और आंतरिक मसलों में दखल देने का आरोप लगाया। सोकोट्रा द्वीप हिंद महासागर में स्थित है, जो यमन के दक्षिणी तट से करीब 350 किमी दूर है।

यमन में हुति विद्रोही ने राजधानी सना समेत कई हिस्सों को अपने कब्जे में ले रखा है। हुति विद्रोही यमन से कई बार सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक किया है। सऊदी अरब का आरोप है कि यमन में हुति विद्रोहियों को ईरान से मदद मिल रही है। वहीं, यमन भी इसके लिए ईरान को दोषी ठहराता आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+