फरवरी में भारत आ सकते हैं सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्‍मद बिन सलमान

रियाद। सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या के आरोपों में घिरे क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अगले माह के अंत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। खाशोगी की हत्‍या अक्‍टूबर में टर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास में हुई थी। इसके बाद अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सलमान को उनकी हत्‍या का अरोपी करार दे दिया था। इस घटना के बाद अंतरराष्‍ट्रीय बिरादरी में सलमान की काफी आलोचना हुई थी। निक्‍की एशियन रिव्‍यू बिजनेस जर्नल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फरवरी माह में मोहम्‍मद बिन सलमान भारत के अलावा चीन और साउथ कोरिया के दौरे पर भी जा सकते हैं। अगर मोहम्‍मद बिन सलमान भारत आते हैं तो यह उनका पहला भारत दौरा होगा।

mohammed bin salman

भारत के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की उम्‍मीद

रिपोर्ट में कहा गया है कि, ' सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्या के मामले में शहजादे की इंटरनेशनल कम्‍युनिटी खासतौर पर अमेरिका और यूरोप ने तीखी आलोचना की थी। ऐसे में जाहिर तौर पर एशिया के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाकर अमेरिका और यूरोप की आलोचना का सामना करने की उम्मीद कर रहे हैं। ' दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक सऊदी अरब भारत का प्रमुख ऊर्जा सुरक्षा साझेदार है। सऊदी अरब के प्रतिद्वंद्वी ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद नई दिल्ली के लिए ऊर्जा सुरक्षा का संकट पैदा हो गया है। अमेरिका की ओर से पिछले वर्ष ईरान से तेल आयात कराने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी गई थी। भारत को हालांकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस मामले में अस्थायी राहत प्रदान की थी। कहा जा रहा है कि मोहम्‍मद बिन सलमान के पहले भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच ऊर्जा-सहयोग में और मजबूती आने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+