कौन हैं सऊदी के मुसलमान सिंगर हाशिम अब्बास, जिनके गाने 'ऐ वतन' ने जीता हिंदुस्तानियों का दिल
कहते हैं संगीत और कला की कोई सरहद नहीं होती। इसका उदाहरण सऊदी गायक हाशिम अब्बास ने प्रस्तुत किया है। विदेशी मुसलमान सिंगर ने भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर एक भारतीय देश भक्ति गीत गाया है।
सऊदी अरब के चर्चित गायक हाशिम अब्बास (Hashim Abbas) ने भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 'ऐ वतन' भारतीय देशभक्ति गीत गाया है। इससे पहले उन्होंने 'सारे जहां से अच्छा' और 'जन गण मन' गाया था।

सोशल मीडिया पर अपना गाना शेयर करते हुए हाशिम अब्बास ने कहा कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं। सोशल मीडिया हाशिम का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने हर हिंदुस्तानी का दिल जीत लिया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में हाशिम शख्स अपनी पारंपरिक लिवाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, उनके हाथ में भारत का तिरंगा झंडा भी है, जिसे वो बड़े ही प्यार से हवा में लहरा रहा हैं। इसके साथ ही वह भारत का देशभक्ति गाना 'ऐ वतन' गाते दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि हाशिम अब्बास खुद को भारतीय संस्कृति के बेहद नजदीक पाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर ओणम के मौके पर एक गाना अपलोड किया गया था। इससे भी पहले हाशिम ने 26 जनवरी 2021 के दिन भारत के गणतंत्र दिवस पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस गाने को 7 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications