सऊदी में महिलाओं का नया अवतार, बदले रूप और तेवर देखकर चौंक गई पूरी दुनिया

दुनिया भर में अपनी रुढ़िवादिता के लिए कुख्यात सऊदी अरब में भी अब महिलाओं के रहन-सहन में बदलाव आता नजर आ रहा है। अब सऊदी की महिलाएं भी दुनिया के नक्शे कदम पर चलते हुए खुद में बदलाव लाती दिखाई दे रही हैं।

रियाद, 25 जूनः दुनिया भर में अपनी रुढ़िवादिता के लिए कुख्यात सऊदी अरब में भी अब महिलाओं के रहन-सहन में बदलाव आता नजर आ रहा है। अब सऊदी की महिलाएं भी दुनिया के नक्शे कदम पर चलते हुए खुद में बदलाव लाती दिखाई दे रही हैं। तभी तो इन दिनों सऊदी अरब की कामकाजी महिलाओं के नये स्टाइल की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।

तस्वीर- प्रतीकात्मक

तेजी से लोकप्रिय हो रहा बॉयकट

तेजी से लोकप्रिय हो रहा बॉयकट

सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं के बीच बॉयकट रखने का चलन इन दिनों खासा लोकप्रिय हो रहा है। कुछ ही समय में यह हेयरस्टाइल बेहद चलन में आ चुका है। राजधानी की सड़कों पर कामकाजी महिलाएं अब बॉयकट हेयर स्टाइल में घूमते नजर आने लगी हैं। ये हेयरस्टाइल किशोरावस्था की लड़कियों को भी खूब भा रहा है।

हिजाब की अनिवार्यता खत्म

हिजाब की अनिवार्यता खत्म

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जब से हिजाब की अनिवार्यता को खत्म किया है, तब से ही महिलाओं में हेयरकट को लेकर महिलाओं का नजरिया बदला है। अब सऊदी अरब में महिलाओं के सिर को हिजाब से ढंकना या फिर स्कार्फ से कवर करना जरूरी नहीं रह गया है। नियमों में मिली इस छूट का यहां की महिलाएं खूब लुत्फ़ उठा रही हैं। अब राजधानी रियाद में छोटे बाल लिए महिलाओं का सड़कों पर घूमना आम बात रह गया है।

क्राउन प्रिंस ला रहे बदलाव

क्राउन प्रिंस ला रहे बदलाव

चंद सालों में ही सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश के सांस्कृतिक मूल्यों से लेकर अर्थव्यवस्था में जबरदस्त बदलाव ले आए हैं। 2017 में क्राउन प्रिंस का पद संभालने के बाद से उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत आजादी पर खूब काम किया है। अब सऊदी में महिलाओं को कई तरह की छूट दी गई हैं। अब वे ड्राइविंग कर सकती हैं, बाहर निकल सकती हैं और मनोरंजन के इवेंट्स में शामिल हो सकती हैं।

उदार बन रहा सऊदी अरब

उदार बन रहा सऊदी अरब

मोहम्मद बिन सलमान के शासनकाल में सऊदी अरब पहले के मुकाबले उदार, बाजार के लिए खुला और नए धंधों के लिहाज से तैयार नजर आता है। दुनिया भर में इस्लामिक देशों का नेता बनने की बजाय अब यह देश घरेलू स्तर पर खुद को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है। मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब की अर्थ की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए हैं।

महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

अब वे सऊदी अरब के नागरिकों को एक आम व्यक्ति की बजाय वेल्थ जनरेटर बनाने जुटे हुए हैं। ऐसे में क्राउन प्रिंस जानते हैं कि यह काम बिना व्यक्तिगत आजादी, महिलाओं को काम करने की स्वतंत्रता जैसी चीजों को दिए बिना संभव नहीं है। शायद यही वजह है कि महिलाओं को ड्राइव और ऑपरेट करने जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसके चलते वर्किंग फोर्स में अब महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही हैं।

लंबे बालों से छुटकारा पा रही महिलाएं

लंबे बालों से छुटकारा पा रही महिलाएं


इसलिए सऊदी में अब कई महिलाएं छोटे बालों यानी 'बॉय कट' को व्यावहारिक, पेशेवर विकल्प मान कर लंबे बालों से छुटकारा पा रही हैं। छोटे बाल रखने के पीछे की एक अन्य वजह ये भी है कि महिलाएं पुरुषों का ध्यान अपनी तरफ से हटाना चाहती हैं, ताकि वह सुरक्षित होकर काम कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+