Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saudi Arabia Visa: भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोग नहीं जा पाएंगे सऊदी अरब! क्यों लगाया VISA पर प्रतिबंध?

Saudi Arabia Visa: सऊदी सरकार (Saudi Arabia) ने 14 देशों के लोगों के लिए कुछ वीजा को निलंबित करते हुए नए यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत शामिल हैं।

यह प्रतिबंध हज यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रतिबंध मिड-जून तक लागू रहेगा, जब तक की हज यात्रा समाप्त न हो जाए।

Saudi Arabia Visa

इन Visa के जरिए नहीं जा पाएंगे

नई गाइडलाइन के तहत उमरा वीज़ा, बिजनेस विज़िट वीज़ा और फैमिली विज़िट वीज़ा को निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के हज यात्रियों के लिए निराशाजनक है, जहां से हर साल हजारों लोग पवित्र हज यात्रा के लिए जाते हैं।

सऊदी अरब ने वीज़ा प्रतिबंध क्यों लगाया?

सऊदी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उन लोगों को रोकने के लिए उठाया गया है जो उचित पंजीकरण के बिना हज करने की कोशिश करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई विदेशी नागरिक उमरा या विज़िट वीज़ा पर सऊदी अरब आकर अवैध रूप से रुक जाते हैं और फिर हज करने की कोशिश करते हैं।

जिस से भीड़ बढ़ जाती है और पंजीकरण करा कर पहुंचे हज यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल भारी भीड़ और गर्मी की वजह से 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

VISA प्रतिबंध कब से शुरू होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 अप्रैल तक विदेशियों को विज़िट वीज़ा या उमरा वीज़ा जारी किया जाएगा। उसके बाद, सूचीबद्ध 14 देशों के किसी भी नागरिक को नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सख्त वीज़ा नियम लागू करने के आदेश दिए हैं ताकि हज यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें Canada Visa Rules: कनाडा में रहे रहे भारतीयों पर संकट, वीजा नियम में किए बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा असर?

इन देशों के लोगों पर लगा VISA प्रतिबंध

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश
  • मिस्र
  • इंडोनेशिया
  • इराक
  • नाइजीरिया
  • जॉर्डन
  • अल्जीरिया
  • सूडान
  • इथियोपिया
  • ट्यूनीशिया
  • यमन

ये भी पढ़ें America H-1B VISA: FY 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद, पहले चरण में कितने लोगों का हुआ चयन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+