सड़क पर आगे-आगे चल रही थी पत्‍नी, पति ने दे दिया तलाक

नई दिल्‍ली। सऊदी अरब में एक व्‍यक्ति द्वारा अपनी पत्‍नी को तलाक देने का मामला चर्चा में है। हो भी क्‍यों ना, तलाक की वजह ही ऐसी है। जी हां तलाक सिर्फ इस बात को लेकर हुआ है कि बार-बार मना करने के बावजूद पत्‍नी सड़क पर उसके आगे चल रही थी। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक इस व्यक्ति ने पत्नी को बार-बार चेतावनी दी कि वह उससे आगे नहीं चले, लेकिन वह आगे-आगे चलती रही जिसके बाद उसने तलाक दे दिया। इस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं हो पाई है।

सड़क पर आगे-आगे चल रही थी पत्‍नी, पति ने दे दिया तलाक

इतना ही नहीं इसके अलावा तलाक का एक और मामला सामने आया है जिसमें पति ने पत्‍नी को तलाक सिर्फ इसलिए दे दिया क्‍योंकि वो खाने के समय पति को भेड़ का सिर वाला हिस्‍सा नहीं परोसी। दरअसल हुआ ऐसा कि पति ने अपने दोस्‍तों को खाने पर बुलाया था। महिला के मुताबिकमेहमानों के जाने के बाद गुस्से से भरे उसके पति ने उसपर मेहमानों के सामने जलील होने का आरोप लगाते हुए तलाक दे दिया।

इसके अलावा तलाक का एक और मामला चर्चा में है जिसमें पत्‍नी ने हनीमून के समय पायल पहन रखी थी। पति ने अपनी पत्नी को पायल पहनने से मना किया था। एक और मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया था क्योंकि वह पति के मना करने के बावजूद अपने घरवालों से मिलने के लिए चली गई थी। सऊदी अरब में तलाक के मामले बढ़ते जा रहे हैं और कई बार तो नवविवाहितों को परामर्श सेवा का सहारा लेना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+