सउदी की लेस्बियन लड़कियों ने किया प्यार का ऐलान, घर लौटी तो हो सकती है मौत की सजा

सउदी के लेस्बियन कपल ने किया प्यार का ऐलान, घर लौटी तो हो सकती है मौत की सजा

नई दिल्ली। लंदन में रह रही सउदी अरब की दो लड़कियों ने अपने लेस्बियन रिश्ते का ऐलान किया है। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को एक टीवी शो में इस कपल ने अपने लेस्बियन होने और एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कही। फैद और नन्ज नाम की ये लड़कियां सउदी अरब में रहते हुए ही दोनों एक -दूसरे के करीब आई थीं। सउदी में समलैंगिक रिश्ते पर फांसी दे दी जाती है, ऐसे में लंदन आकर दोनों ने रिश्ते का खुलासा किया है।

एक-दूसरे से मिलकर किया साथ रहने का फैसला

एक-दूसरे से मिलकर किया साथ रहने का फैसला

फैद और नन्ज ने टीवी शो में बताया कि कई साल पहले ही दोनों ने अपनी सेक्शुएलिटी को पहचान लिया था। नन्ज कहती हैं, हम स्नेपचैट पर मिले और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान ये रखना था कि कहीं परिवारों को पता ना चला जाए। वो कहती हैं कि परिवारों को शक होने लगा तो उन्होंने देश छोड़ने की सोची।

 2018 में आईं लंदन

2018 में आईं लंदन

2018 में सउदी अरब ने महिलाओं के यात्रा करने पर नियमों में कुछ छूट दी। इसके बाद दोनों लंदन आ गईं। लंदन में दोनों को शरण मिली तो साथ रहना शुरू किया। नन्ज ने अपने बालों को भी छोटा करा दिया। करीब दो साल से लंदन में साथ रह रहीं दोनों लड़कियों ने इस वेलेंटाइन पर अपने रिश्तो को दुनिया के सामने रखा है। वो कहती हैं कि सउदी जाने की स्थिति में उनके साथ क्या होगा वो जानती हैं लेकिन फिलहाल बिना डरे वो अपनी जिंदगी जी रही हैं।

सउदी में समलैंगिक संबंध अपराध

सउदी में समलैंगिक संबंध अपराध

सउदी अरब में समलैंगिक संबंध अपराध हैं और इस पर मौत तक की सजा होती है। कुछ समय पहले जारी हुई इंटरनेशनल लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल, ट्रांस एंड इंटरसेक्स असोसिएशन (आईएलजीए) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 72 देशों में समलैंगिक संबंध अपराध माने हैं। दुनिया के 13 देशों में गे सेक्स या सेम सेक्स मैरिज के लिए सजा-ए-मौत तक का प्रावधान है। सूडान, ईरान, सऊदी अरब और यमन में समलैंगिक रिश्ता बनाने के लिए मौत की सजा दी जाती है। सोमालिया और नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की सजा का प्रावधान है। मॉरिशानिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात में सैद्धांतिक रूप से समलैंगिकता के मामले में मौत की सजा का प्रावधान है। युगांडा में ऐसे मामलों में उम्रकैद की सजा दी जाती है। नाइजीरिया में समलैंगिक पुरुषों को मौत की सजा और औरतों को जेल या कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+