अपने भतीजे को हटाकर सऊदी के किंग सलमान ने बेटे को सौंपी सत्‍ता

रियाद। सऊदी अरब के सुल्‍तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद ने बुधवार को एक अहम फैसले के तहत अपने भतीजे को शाही शासन से बेदखल कर दिया है। अब सऊदी सुल्‍तान ने अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। उनके ऐलान के साथ ही अब उनके 57 वर्ष के भतीजे मोहम्मद बिन नायेफ की सारी शाही शक्तियां छीन ली गई हैं।

अपने भतीजे को हटाकर सऊदी के किंग सलमान ने बेटे को सौंपी सत्‍ता

डिप्‍टी पीएम के अलावा बनेंगे रक्षा मंत्री

सऊदी अरब की की रॉयल न्यूज एजेंसी के मुताबिक मोहम्मद बिन सलमान को उप प्रधानमंत्री पद सहित रक्षा मंत्रालय का पद देने का भी ऐलान किया गया है। 81 वर्ष की उम्र में सऊदी किंग बने सलमान के दो वर्ष के उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल में मोहम्मद बिन सलमान को क्राउन प्रिंस बनाने की तैयारियां पहले से ही चल रही थीं। कुछ समय पहले से ही प्रिंस नायेफ की सारी शक्तिया धीरे-धीरे छीनी जाने लगी थीं। अब क्राउन प्रिंस का खिताब छीनने के साथ ही उनसे मुल्क के सबसे ताकतवर आंतरिक सुरक्षा मंत्री का पद भी छीन लिया गया है।

कौन हैं मोहम्‍मद नायेफ

मोहम्मद नायेफ को एक अनुभवी कानून प्रवर्तनकर्ता हैं, जिन्हें वर्ष 2003-2006 में अल-कायदा के खिलाफ लड़ने के लिए पश्चिम देशों में अच्छी तरह से जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने अलकायदा के बम विस्फोटों को भी नाकाम किया था। साल 2015 में भी किंग सलमान ने मिसाल पेश करते हुए क्राउन प्रिंस मोकरिन बिन अब्दुल अजीज बिन सऊद को बेदखल किया था। क्राउन प्रिंस को बेदखल करने के बाद सऊदी किंग सलमान ने मोहम्मद बिन नायेफ को क्राउन प्रिंस बनाया था। नए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पास वित्‍त मंत्रालय भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+