सऊदी अरब ने एयर इंडिया को नहीं दी इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स के लिए एयरस्‍पेस प्रयोग की मंजूरी

सऊदी अरब ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उसने एयर इंडिया की इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स को एयर स्‍पेस का प्रयोग करने की मंजूरी दी है। हैरानी की बात है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के अखबार हारेत्‍ज डेली की एक खबर को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।

रियाद। सऊदी अरब ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उसने एयर इंडिया की इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स को एयर स्‍पेस का प्रयोग करने की मंजूरी दी है। हैरानी की बात है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के अखबार हारेत्‍ज डेली की एक खबर को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया, जिसमें इस बाबत एक खबर जारी की गई थी। जैसे ही विदेश मंत्रालय ने इस खबर को शेयर किया, भारत में मीडिया के अंदर जानकारी तेजी से फैल गई और इसे भारत के लिए एक कूटनीतिक और एतिहासिक जीत बताया जाने लगा। लेकिन कुछ ही देर के बाद सऊदी अरब ने इस बात से इनकार कर दिया।

airindia-saudi-arabia-israel.jpg

70 वर्षों से बंद है एयरस्‍पेस
सऊदी अरब ने पिछले 70 वर्षों से इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स के लिए एयर स्‍पेस को बंद किया हुआ है। अगर सऊदी अरब भारत की इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स को अपना एयरस्‍पेस प्रयोग करने की इजाजत देता तो फिर दूरी कम होती और सफर कुछ ही घंटों का रह जाता। इससे ईधन के दाम कम होते और टिकट भी सस्‍ते हो सकते थे। सोशल मीडिया पर इस जानकारी ने लोगों को काफी हैरान किया। द हेरात्‍ज ने सात फरवरी को इस खबर को सबसे पहले ब्रेक किया और कुछ ही घंटों के अंदर सऊदी अरब ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया।

एयरइंडिया ने मांगी थी मंजूरी
मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सऊदी अरब की ओर से दी गई जानकारी पर कोई ध्‍यान नहीं दिया। इजरायली मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से इस जानकारी को छापा था। चार घंटे बाद ही उसे इस खबर को वापस लेना पड़ गया। एयर इंडिया की ओर से सऊदी एयर स्‍पेस को प्रयोग करने की इजाजत मांगी गई है। एयर इंडिया के प्रवक्‍ता और इजरायल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया कि एक सरकारी एयरलाइन ने नई दिल्‍ली और तेल अवीव के बीच तीन साप्‍ताहिक फ्क्ष्‍लाइट्स की मंजूरी मांगी है। वहीं, सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन के प्रवक्‍ता ने इस मंजूरी को देने से साफ इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+