सऊदी अरब: महिला के साथ ब्रेकफास्ट करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

रियाद। सऊदी अरब की सरकार अक्सर अपनी अजीबो-गरीब और रूढ़िवादी हरकतों के लिए आलोचना का शिकार होती है। इस बार सऊदी अरब के अधिकारियों ने एक शख्स को इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसने एक महिला के साथ डीनर कर लिया। सऊदी के अधिकारियों ने इसे एक 'भड़काऊ ब्रेकफास्ट' बताते हुए, गिरफ्तार किया है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह इजिप्त का नागरिक है और वह होटल में काम करता है। वहीं, उसके साथ ब्रेकफास्ट कर रही महिला उसकी को-वर्कर है।

सऊदी अरब: महिला के साथ ब्रेकफस्ट करने के आरोप में 1 गिरफ्तार

शख्स खाना खाते वक्त वीडियो बना रहा है और सिर से लेकर पैर तक मुस्लिम बुर्के में बैठी महिला उसे एक हाथ से खाना खिला रही है। सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर कुंठित रूढ़िवादियों का गुस्सा फुट पड़ा और उसे भड़काऊ बताने लगे। हालांकि, कई लोगों ने इस पर कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सऊदी के लेबर मिनिस्ट्री ने शख्स को गिरफ्तार करने के आदेश दिए, जिसके बाद जेदाह से उसे पकड़ लिया गया। लोकल मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार हुआ शख्स का ताल्लुक इजिप्त से है।

सऊदी अरब का गुस्सा का यहीं ठंडा नहीं हुआ, उन्होंने होटल के ऑनर को भी तलब कर सरकारी फरमानों को नहीं मानने के आरोप में सवाल-जवाब किए। वीडियो के वायरल होने पर सऊदी के कट्टर रूढ़िवादियों ने इसे अपने देश की संस्कृति के खिलाफ बताया।

हैरान करने वाली बात यह है कि एक तरफ क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने मुल्क को रूढि़वादी छवि से बाहर निकालने, लोगों को आजाद हवा में सांस लेने की बात कह रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हीं की तानाशाही सरकार महिला के साथ खाना खाने को भड़काऊ बता दे रही है। बिन सलमान चाहते हैं कि उनका मुल्क एक पर्यटकों के लिए लुभाने वाला देश बने, जिससे की अर्थव्यवस्था सिर्फ तेल पर ना टिकी रहे। उन्होंने हाल ही में महिलाओं को स्पोर्ट्स ग्राउंड जाने से लेकर गाड़ी चलाने की आजादी दी है। लेकिन, होटल में महिला के साथ ब्रेकफस्ट करने को एक भड़काऊ बताना हास्यास्पद से ज्यादा कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+