सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन हमला, 8 लोग हुए घायल, प्लेन को भी पहुंचा नुकसान

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन हमला, 8 लोग हुए घायल, प्लेन को भी पहुंचा नुकसान

दुबई, 31 अगस्त: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम में आभा एयरपोर्ट पर मंगलवार (31 अगस्त) को ड्रोन हमला किया गया है। जिसमें 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं एक यात्री विमान को भी नुकसान पहुंचा है। सऊदी राज्य टेलीविजन ने बताया है कि यमन में शांति युद्ध के बीच सऊदी अरब पर किया गया ये ताजा हमला है। सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस एयरपोर्ट को पिछले 24 घंटों में दूसरी बार निशाना बनाया गया है। हालांकि इससे पहले कोई हताहत नहीं हुआ था।

Saudi Arabia airport

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमन में ईरान समर्थित शिया विद्रोहियों से लड़ने वाले सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने फिलहाल हमले के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। वहीं घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं सैन्य गठबंधन ने उसके बलों ने विस्फोटक ड्रोन को 'अवरोधित' किया था।

2015 से सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन से जूझ रहे यमन के हौथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब के भीतर सैन्य प्रतिष्ठानों और अहम तेल बुनियादी ढांचे के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निशाना बनाया है।

आभा और जीजान के दक्षिणी शहरों के पास हमेशा से हमले होते रहे हैं। लेकिन कभी भी पर्याप्त नुकसान नहीं पहुंचा पाए हैं। लेकिन हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं कम से कम एक लोगों की मौत हुई है। वहीं हमलों से ग्लोबल तेल बाजारों में हलचल मच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+