भारत और पाकिस्‍तान की इन दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं खूबसूरत तस्वीरें

कैलिफोर्निया। एक तरफ भारत और पाकिस्‍तान के बीच आए दिन तनाव की खबरें आती हैं और युद्ध की धमकियां दी जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका में भारतीय और पाकिस्‍तानी की शादी की खबरें लोगों का दिल जीत रही हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सेम सेक्‍स कपल बियांका और साइमा ने शादी की है। इन दोनों की शादी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के लिए तालियां बजाई जा रही हैं और इनकी शादी को लोग परियों की शादी करार दे रहे हैं।

हर रस्‍म को किया पूरा

हर रस्‍म को किया पूरा

बियांका माइऐली एक कोलंबियन-भारतीय क्रिश्चियन हैं। उनकी मुलाकात पाकिस्‍तान की मुस्लिम लड़की साइमा से अमेरिका में ही एक इवेंट के दौरान हुई थी। इवेंट में पहली ही मुलाकात दोनों में प्‍यार हुआ और अब दोनों ने एक शानदार तरीके से शादी कर एक-दूसरे का हाथ थामा है। शादी में दोनों के देशों में होने वाली शादी की रस्‍मों को पूरा किया गया। पूरी परंपरा के साथ हुई शादी में दोनों के करीबी दोस्‍त और परिवार वाले भी मौजूद थे।

दोनों ने पहने थे डिजाइनर कपड़े

बियांका ने अपनी शादी के लिए आइवरी रंग की साड़ी को चुना था जिस पर भारी कढ़ाई थी। उन्‍होंने मोती का हार, मांग टीका और चूड़‍ियां पहनी हुई थीं। बियांका ने साइमा के साथ अपनी फोटोग्राफ को इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। बियांका ने कैप्‍शन लिखा है, 'जिंदगी तुम्‍हारे साथ प्‍यारी है।' साइमा ने अपनी शादी पर काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी जिस पर सुनहरे और बाकी रंग से कढ़ाई की गई थी। उन्‍होंने इसके साथ एक मैचिंग दुपट्टा मोती का हार भी पहना था। इसके अलावा साइमा ने सुनहरे रंग के एविएटर ग्‍लासेज भी पहने थे।

तस्‍वीरों ने जीता दिल

दोनों की कुछ और तस्‍वीरें बियांका के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर हैं। इन तस्‍वीरों में दोनों के दोस्‍त और परिवारवालों को शादी के फंक्‍शन में देखा जा सकता है। बियांका और साइमा की तस्‍वीरों पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'एक खूबसूरत रानी को एक और खूबसूरत रानी मिल गई दोनों को बहुत सारा आर्शीवाद।' शादी के लिए बियांका और साइमा के आउटफिट्स को डिजाइनर बिलाल हुसैन काजीमोव ने डिजाइन किया था।

एक और कपल चर्चा में

दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर शादी की बाकी रस्में पूरी कीं। दोनों की मेहंदी की रस्म भी की गई, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। निश्चित तौर पर एक ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्‍तान के तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है तो इन दोनों की शादी एक अच्छा उदाहरण बनकर सामने आई है। बियांका और साइमा की तरह न्यूयॉर्क में भी भारतीय-पाकिस्‍तानी लड़की की लवस्‍टोरी मशहूर हो रही है। पाकिस्‍तान की संदस मलिक और भारत की अंजली चक्र के एक फोटोशूट ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+