एग्रेसिव सेक्स के लिए अब ना कह सकेगी सेक्स रोबोट भी
नई दिल्ली। सेक्स डॉल सामंथा अब अपने साथ सेक्स की जबरदस्ती या क्रूरता पर ना भी कहेगी। अपनी खूबियों के लिए पहचान रखने वाली सेक्स डॉल सामंथा को डॉ सेरगी सेंटस और उनकी बीवी मारितसा ने बनाया है। ये डॉल आवाज और छूने पर रिस्पॉन्स करने की वजह से बीते साल काफी चर्चा में है। अब इस डॉल के और बेहतर बनाया गया है और उसे ऐसा बनाया गया है कि उसके साथ अग्रेसिव सेक्स पर वो मना कर देगी।

डॉल कहेगी मूड नहीं है
न्यूकैसटल के लाइफ साइंस सेंटर में आयोजित हालिया प्रजेंटेशन में सामंथा का अग्रेसिव सेक्सुअल पार्टनर्स को ना कहने की क्षमता का नमूना पेश किया गया। डॉल में ऐसा सेंसर लगाया गया है, जो पार्टनर के आक्रामक होने पर कह देगी कि उसका मूड नहीं है।

बोर होने पर भी कहेगी ना
डॉल में एक डमी मोड होगा, जिसके एक्टिव होने पर सामंथा कहेगी कि उसका सेक्स का मूड नहीं है। ये मोड तब एक्टिव होगा जब उसके साथ सेक्स के दौरान क्रूरता होगी। ये मोड तब भी एक्टिव हो सकता है जब सामंथा पार्टनर के सेक्स के अंदाज से बोर हो जाएगी और कह देगी कि वो सेक्स जारी नहीं रखना चाहती है।

सेक्स डॉल की कीमत सवा तीन लाख रूपए
सामंथी की कीमत 3600 पाउंड (करीब 3,24000 रुपए) है। स सेक्स डॉल की खासियत है कि इसका शरीर इंसानों जैसा है। इस डॉल को बनाने के लिए अलग किस्म के मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसकी स्किन सॉफ्ट रहती है। ये डॉल बातें भी कर सकती है। फैमिली मोड पर डालने के बाद ये परिवार से भी बातें कर सकती हैं। ये पार्टनर से रोमांटिक बातें भी करेगी। इसका शरीर काफी आकर्षक ढंग से बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications