Pulwama के कई शहीदों के परिजनों को क्यों नहीं मिली नौकरी? संसद में मंत्री ने दी जानकारी
Pulwama attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज (14 फरवरी) को छठी बरसी है। देश भर में लोग अपने शहीद वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस आतंकी हमले का दर्द आज भी देश के लोगों के दिलों में है। इस काले दिन को देश का कोई भी नागरिक कभी नहीं भूल सकता।
पुलवामा हमले की बरसी के दिन कई लोगों के मन में एक सवाल है कि क्या शहीद हुए जनावों को अभी तक सही से मुआवजा मिल सका? क्या सरकार आज भी उन वीरों के परिवारों को मदद कर रही हैं।

शहीदों के परिजनों को नौकरी देने की प्रक्रिया जारी
27 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को लेकर सवाल पूछा गया था जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि, 27 जुलाई 2023 तक 19 जवानों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई। कई और लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया जारी है।
इस वजह से शहीदों के परिजनों ने नहीं ली नौकरी
वहीं लगभग 1 दर्जन शहीद जवानों के परिजनों ने सरकारी नौकरी लेने से मना कर दिया। वे अपने बच्चों के 18 साल तक के होनो का इंतजार करने का फैसला लिया है। उनलोगों का कहना है कि नौकरी उनके बच्चे को मिले।हालांकि कई शहीदों के बच्चों की उम्र अभी भी बहुत कम है।
ये भी पढ़ें Pulwama attack: 14 फरवरी को भारत में क्यों मनाया जाता ब्लैक डे, कैसे घटी थी ये घटना?
करोड़ों रुपए की अनुग्रह राशि दी गई
वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया था कि, शहीद परिवार को 1.56 करोड़ रुपए से लेकर 2.94 करोड़ तक का मुआवजा दिया गया। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा कई अन्य माध्यमों के जरिए दी गई सहायता राशि शामिल है।
14 फरवरी 2019 को क्या हुआ था?
14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) के जवान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलवामा जिले के लेथापोरा में एक कार काफिले में शामिल एक सैन्य वाहन से टकरा गई। जिसके बाद तेज विस्फोट हुआ और भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए।
हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।वहीं इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौर गई। फिर भारतीय वायु सेना( Indian Airforce) ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट(Balakot Airstrike) में घुसकर एयरस्ट्राइक किया। जिसमें 300 से अधिक आतंकी मारे गए
ये भी पढ़ें Pulwama Attack: 1.56 से 2.94 करोड़ तक का मुआवजा, सरकारी नौकरी, पुलवामा शहीदों के परिजनों को क्या-क्या मिला ?












Click it and Unblock the Notifications