Russian Scientist Andrey Botikov: कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या
रूसी वैज्ञानिक आंद्रे बातिकोव को कथित तौर पर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रूसी वायरोलॉजिस्ट ने रूस को देश की कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने में मदद की थी

Image: Twitter/@karinamichelin
रूसी वैज्ञानिक आंद्रे बातिकोव की हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बातिकोव की हत्या बेल्ट से गला घोंटकर की गई है। रूसी वायरोलॉजिस्ट आंद्रे बातिकोव ने रूस में बनी कोविड-19 वैक्सीन वैक्सीन स्पूतनिक वी को विकसित करने में मदद की थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 मार्च को मास्को स्थित रोगोवा स्ट्रीट होम में मृत पाए जाने से पहले उनका एक घुसपैठिए से विवाद हुआ था।
अपार्टमेंट में मृत पाए गए
रूसी फेडरेशन की एक जांच कमिटी के अनुसार, वह अपने अपार्टमेंट में मृत मिले। कमिटी ने कहा, "एक 29-वर्षीय शख्स ने बहस के दौरान बेल्ट से बातिकोव का गला दबा दिया और मौके से भाग गया।" 47 वर्षीय आंद्रे बातिकोव नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी में एक वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले वे डीआई इवानोव्स्की इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के रूसी स्टेट कलेक्शन ऑफ वायरस में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुके थे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंद्रे बातिकोव रूस के उन 18 वैज्ञानिकों में शामिल थे, जिन्होंने 2020 में स्पुतनिक वी कोविड-19 वैक्सीन के विकास पर काम किया था। उन्हें ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड सम्मान भी मिल चुका है।
आपको बता दें कि स्पुतनिक V वैक्सीन को दुनिया का पहला कोविड रोधी टीका माना जाता है। इसे 2020 में खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नए एक भव्य समारोह में लॉन्च किया था। हालांकि, इस वैक्सीन की क्षमता को लेकर पश्चिमी देशों ने संदेह जाहिर किया था। यही वजह थी कि WHO ने लंबे समय तक इस वैक्सीन को अपनी मंजूरी नहीं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications