झगड़े के बाद गुस्से में पति के ऊपर जा बैठी 110 किलो की पत्नी, और जब उठी तो...

नई दिल्ली, 20 मई: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े तो आम बात होते हैं। वैसे ज्यादातर मामलों में विवाद घर पर ही सुलझ जाता है, जबकि कुछ लोग तलाक ले लेते हैं, लेकिन अब रूस के साइबेरिया से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला की वजह से उसके पति की जान चली गई, जिस वजह से पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंह पर बैठी महिला

मुंह पर बैठी महिला

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोवोकुज़नेत्स्क में रहने वाली तातियाना अपने पति एडर से नाराज थी, जिस वजह से उसकी तीखी बहस हुई। लड़ाई के बाद तातियाना ने अपने पति से माफी मांगने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे गुस्सा आया और उसने पति को जमीन पर पटक दिया और उसके मुंह के ऊपर बैठ गई। इसके बाद एडर की हालत खराब होती चली गई, क्योंकि उसकी पत्नी का वजन 110 किलो था।

काफी देर तक तड़पता रहा

काफी देर तक तड़पता रहा

इतना सब होने के बाद भी एडर ने माफी नहीं मांगी, जिस वजह से उसकी पत्नी उसके मुंह पर बैठी रही। कुछ देर में एडर को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिस वजह से वो अपनी पत्नी से रहम की भीख मांगने लगा, लेकिन तब भी वो नहीं मानी। उसने साफ कहा कि जब तक माफी नहीं मांगोगे तब तक मैं नहीं उठूंगी। जिस वजह से धीरे-धीरे एडर की आंखें बंद होती चली गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

महिला ने अब कही ये बात

महिला ने अब कही ये बात

कुछ देर बाद तातियाना को भी महसूस हुआ कि उसके पति की मौत हो गई है। ऐसे में उसने एडर को वहीं पर छोड़ दिया। इसके बाद उसकी बेटी कमरे में आई और उसने शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। वहीं पुलिस को दिए बयान में तातियाना ने कहा कि मैं अपने पति को मारना नहीं चाहती थी। झगड़े के बाद वो उसे शांत करवाना चाहती थी, लेकिन वो चिल्ला रहा था। जिस वजह से उसने एडर का मुंह बंद करने के लिए उसके ऊपर बैठने का फैसला लिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस हरकत से उसके पति की जान चली जाएगी। पुलिस के मुताबिक वो महिला और उसकी बेटी का बयान लेकर जांच कर रहे हैं। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा कि उसने हत्या जानबूझ कर की या फिर अनजाने में उससे ये गलती हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+