बला की खूबसूरत रूसी जासूस के जाल में फंस गया था अमेरिका, जानिए अब क्या करती हैं Anna Chapman

मॉस्को, 08 मार्च। दुनिया के सबसे बड़े देश रूस और गरीब देशों में गिना जाने वाला यूक्रेन, वर्तमान में युद्ध का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले को आज 13 दिन पूरे हो गए, इतना समय बीत जाने के बाद भी जंग रुकने का कोई कारण नजर नहीं आ रहा है। अब तक यूक्रेन से 10 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं, जबकि रूस को भी युद्ध से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। इस बीच आज हम आपको रूस की उस हसीन जासूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अमेरिका में रहते हुए उन्हीं की सुरक्षा में कई सेंध लगाए।

अमेरिका की नाक में दम करने वाली रूसी जासूस

अमेरिका की नाक में दम करने वाली रूसी जासूस

एक समय था जब अमेरिका और रूस में हर किसी की जुबान पर रशियन स्पीपर एजेंट एना चैपमैन का नाम था। जितनी उनकी खूबसूरती के चर्चे थे, उससे कहीं अधिक लोग उनके कारनामों से प्रभावित थे। अब 40 की उम्र में पहुंच चुकीं एना चैपमैन आज भी बला की खूबसूरत हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अमेरिका में रहते हुए रूस को काफी मदद पहुंचाती थीं, हालांकि अपने कार्यकाल में कभी भी इस बात का पता उन्होंने अमेरिकियों को नहीं लगने दिया।

खूबसूरती देख लोग हो जाते हैं फिदा

खूबसूरती देख लोग हो जाते हैं फिदा

एना चैपमैन की रूस वापसी उस समय हुई जब उनके स्थान पर रूस ने एक अमेरिकी जासूस के साथ उनकी अदला-बदली की। अपने देश के लिए फर्ज निभाते हुए उन्होंने कई खतरों का भी सामना किया, हालांकि अब एना रिटायर हो चुकी हैं और बतौर मॉडल काम करने लगीं। एना जब रैंप पर उतरीं तो उनकी खूबसूरती देख लोग भी अपना दिल उन्हें दे बैठे। इतने सालों बाद एना अब फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। कारण, यूक्रेन-रूस युद्ध पर उनका रिएक्शन है।

यूक्रेन मामले पर पुतिन का समर्थन

यूक्रेन मामले पर पुतिन का समर्थन

एना चैपमैन खुलकर अपने इंस्टाग्राम पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एजेंडा का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर यूक्रेन के खिलाफ रूस के बर्ताव की तारीफ की। एना ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने इससे पहले राष्ट्रभक्ति की ऐसी लहर अपने देश और रूसी लोगों में कभी नहीं देखी. आपको इसके लिए धन्यवाद।' मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एना के पिता वैसिली कुशचेंदको भी रूसी जासूसी एजेंसी के लिए काम करते थे।

पूर्व पति ने बताई राज की बात

पूर्व पति ने बताई राज की बात

एना के पूर्व पति एलेक्स का कहना है कि उनके ससुर काफी शक्की स्वभाव के थे। उन्होंने बताया कि जब एना गिरफ्तार हुईं तो उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि उनका पूरा परिवार जासूसी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखता है। कोल्ड वॉर के दौरान एना अमेरिका में रूस के लिए जासूसी करती थीं। उन्होंने अमेरिका में अपना घर भी बना लिया था। एना के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है।

अदला-बदली के बाद लौटीं स्वदेश

अदला-बदली के बाद लौटीं स्वदेश

एना चैपमैन ने ब्रिटेन के एक शख्स से शादी कर वहां की नागरिकता हासिल कर ली थी, हालांकि एक साल बाद वो अपने पति से अलग हो गई और तलाक ले लिया। साल 2010 में एना को अमेरिका में जसूसी के लिए गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद रूस ने उन्हें बचाने के लिए जासूसों की अदला-बदली की। इसके बाद एना को अपने स्वदेश लाया गया और तब से वो मॉडलिंग कर रही हैं। एना चैपमैन रूस आने के बाद स्टार बन गईं।

यह भी पढ़ें: 15% से अधिक महिलाओं से बनी है यूक्रेन की सेना, रूस के आगे झुकने को तैयार नहीं- विदेश मंत्रालय ने दिया धन्यवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+