सेल्फी लेने के चक्कर में 17वीं मंजिल से गिरी लड़की, दर्दनाक मौत
12 वर्षीय ओकसाना बी. ने हादसे से ठीक पहले अपनी एक दोस्त को खतरनाक पोजीशन में बैठकर खींची गई सेल्फी भेजी थी। सेंट्रल रूस में हुई इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है।
मॉस्को। सेल्फी का क्रेज जानलेवा साबित हो रहा है लेकिन फिर भी लोग बीती घटनाओं से सबक नहीं सीख रहे। ताजा मामला रूस का है जहां एक लड़की सेल्फी खींचने की कोशिश में 17वीं मंजिल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

डेली मेल के मुताबिक, 12 वर्षीय ओकसाना बी. ने हादसे से ठीक पहले अपनी एक दोस्त को खतरनाक पोजीशन में बैठकर खींची गई सेल्फी भेजी थी। सेंट्रल रूस में हुई इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है।
सोशल साइट पर लिखा था नोट
घटना के थोड़ी देर पहले ही ओकसाना ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए एक नोट भी लिखा था कि किस तरह उनकी दोस्ती बेहतरीन और खास थी। ओकसाना ने अपनी मां को बताया था कि वह घूमने जा रही है और वह बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर पहुंच गई। वहां उसने एक फ्लैट की बालकनी के किनारे पर खड़े होकर सेल्फी क्लिक की।
दोस्त ने मां को भेजी तस्वीर
उसकी दोस्त ने सेल्फी देखी तो उसे महसूस हुआ कि वह खतरनाक जगह पर खड़ी है और उसे फोन करने की कोशिश की। जब उसका फोन नहीं लगा तो उसने उसकी मां को वह तस्वीर भेज दी। लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी। ओकसाना बिल्डिंग से नीचे गिरी और उसकी लाश को राह चलते लोगों ने देखा, साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस का मानना है कि लड़की का संतुलन बिगड़ गया होगा और वह नीचे गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications