मीटिंग में डिप्टी PM पर जमकर बरसे पुतिन, बोले- मुझे सब पता है, बेवकूफ मत बनाओ, जल्दी काम पूरा करो
मीटिंग रूस के सरकारी टीवी चैनल पर ब्रॉडकॉस्ट हुई थी, जिसमें पुतिन गुस्से में दिखाई दिए। हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बाद में सफाई देते हुए ताश से कहा- पुतिन को डेनिस के काम से कोई गंभीर शिकायत नहीं है

File Image: PTI
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक ऑनलाइन मीटिंग में डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव की खूब खिंचाई की। बुधवार को राज्य टेलीविजन पर प्रसारित सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान पुतिन ने एयरक्राफ्ट्स की एक डील में हो रही देरी के लिए उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव को जिम्मेदार ठहराया और कड़ी फटकार लगाई। पुतिन ने डिप्टी पीएम से इस डील को एक महीने में पूरा करने का भी अल्टीमेटम दिया। डेनिस मंटुरोव रूस के उप प्रधानमंत्री होने के साथ ही व्यापार एवं उद्योग मंत्री भी हैं।

पुतिन को क्यूं आया गुस्सा?
रूस की डिफेंस इंडस्ट्री और यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को हथियार सप्लाई करने का जिम्मा भी उनके पास ही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मंटुरोव राज्य एयरलाइन एअरोफ़्लोत के साथ 175 बिलियन रूबल (2.56 बिलियन डॉलर) के अनुबंध स्थापित करने के प्रभारी हैं। लेकिन पुतिन यह सुनकर परेशान हो गए कि अभी तक कोई भी विमान कॉन्ट्रैक्ट तैयार नहीं हुआ था। कॉन्ट्रैक्ट साइन ना होने की वजह से पुतिन अपने ही डिप्टी पीएम पर बेहद गुस्सा हो गए।

पुतिन ने कहा, 'मुझे बेवकूफ मत बनाओ'
पुतिन ने वर्चुअल मीटिंग में डेनिस मंटुरोव को डांटते हुए कहा, "इसमें बहुत समय लग रहा है! बहुत अधिक समय लग रहा है। इस काम में तेजी लाओ और जल्द से जल्द पूरा करो।" पुतिन ने आगे कहा, "मुझे पता है कि उद्यमों के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया गया है। निदेशकों ने मुझे सब कुछ बता दिया है। तुम क्या बेवकूफ बना रहे हो? अनुबंध पर हस्ताक्षर कब होंगे?" डिप्टी पीएम इस पुतिन के इस अप्रत्याशित सवाल का जवाब देने को बिल्कुल तैयार नहीं लग रहे थे। उन्होंने इसे टालना चाहा।
मंटुरोव ने दी सफाई
मंटुरोव ने कहा कि सिविल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट के लिए ऑडर्स तैयार कर लिए गए हैं और वह इसे जल्द से जल्द पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। मंटुरोव की यह दलील सुनकर पुतिन और नाराज हो गए। अपने डिप्टी पीएम की बात काटते हुए उन्होंने कहा कि "नहीं... अपना बेस्ट देने की कोशिश मत करो। इसे एक महीने में पूरा करके दो। क्या तुम्हें नहीं पता कि हम किस स्थिति में हैं। मामले की गंभीरता को समझो। यह एक महीने में हो जाना चाहिए। उससे अधिक नहीं।"

क्रेमलिन प्रवक्ता ने दी सफाई
आपको बता दें कि डेनिस के उद्योग मंत्रालय को रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर 700 एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स का निर्माण करना है। मीटिंग में डेनिस सरकारी एयरलाइन एयरोफ्लोट को 175 बिलियन रूबल में उपलब्ध कराने का वादा कर रहे थे ताकि सिविलियन और मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स को लीज पर लिया जा सके। लेकिन पुतिन को पता था कि अभी तक कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ ही नहीं है इसलिए वे भड़क गए। ये पूरी मीटिंग रूस के सरकारी टीवी चैनल पर ब्रॉडकॉस्ट हुई थी, जिसमें पुतिन गुस्से में दिखाई दिए। हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बाद में सफाई देते हुए ताश से कहा- पुतिन को डेनिस के काम से कोई गंभीर शिकायत नहीं है। ये तो काम करने का सामान्य तरीका है।
घर के राज खोलकर प्रिंस हैरी ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड, ओबामा भी हुए पीछे












Click it and Unblock the Notifications