Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर के राज खोलकर प्रिंस हैरी ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड, ओबामा भी हुए पीछे

प्रिंस हैरी की आत्मकथा स्पेयर बिक्री के तमाम रिकॉर्ड बनाती जा रही है। प्रिंस हैरी से जुड़े विवाद का इस किताब को भारी फायदा पहुंचा है। एक दिन में यह सबसे अधिक बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब बन गई है।

1.43 Million Copies Of Prince Harrys book Spare

Image: Twitter

प्रिंस हैरी की विवादित आत्मकथा 'स्पेयर' ने ब्रिकी के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 'पेंग्विन रैंडम हाउस' के मुताबिक पहले दिन हैरी की किताब की तीन देशों में 14 लाख से अधिक प्रतियों बिकी हैं। 10 जनवरी को हैरी की किताब स्पेयर रिलीज हुई थी। रिलीज होने के पहले ही दिन स्पेयर की सिर्फ यूके में 4 लाख प्रतियां बिकी थीं। अब यह यूके में सबसे अधिक बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब बन गई है। 'स्पेयर' के बिक्री आंकड़ों में अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में बिकने वाले हार्डकवर, ऑडियोबुक और ई-बुक संस्करण शामिल हैं।

ओबामा की किताब का रिकॉर्ड टूटा

ओबामा की किताब का रिकॉर्ड टूटा

‘स्पेयर' की ब्रिकी ने बीते तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। अब यह एक दिन में सबसे अधिक बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बराक ओबामा की पुस्तक ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड' के नाम था। इस किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस के अनुसार, प्रकाशन के पहले दिन संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में बराक ओबामा के किताब की 887,000 से अधिक प्रतियां बिकीं थीं। कंपनी ने कहा कि बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का संस्मरण, ‘बिकमिंग', जिसे पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा भी प्रकाशित किया गया था, ने अपने पहले दिन अमेरिका और कनाडा में 725,000 से अधिक किताबें बेचीं थीं।

पहले दिन 14 लाख से अधिक प्रतियां बिकीं

पहले दिन 14 लाख से अधिक प्रतियां बिकीं

प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस ने गुरुवार को कहा कि प्रिंस हैरी की आत्मकथा 'स्पेयर' ने ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में पहले दिन 1.43 मिलियन अंग्रेजी भाषा की प्रतियां बेचीं। ‘रैंडम हाउस ग्रुप' की अध्यक्ष एवं प्रकाशक गीना सेंट्रेला ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘स्पेयर' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसके बारे में हमें लगता था कि हम सब कुछ पहले से ही जानते थे, लेकिन अब हम वास्तव में राजकुमार हैरी को उनके ही शब्दों से समझ पा रहे हैं।''

'स्पेयर का प्रकाशन गर्व का विषय'

'स्पेयर का प्रकाशन गर्व का विषय'

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले दिन की बिक्री को देखते हुए स्पष्ट है कि पाठक भी इस बात से सहमत हैं कि ‘स्पेयर' एक ऐसी पुस्तक है जिसे पढ़ने की जरूरत है और यह एक ऐसी पुस्तक है जिसे प्रकाशित करने पर हमें गर्व है।'' आपको बता दें कि प्रिंस हैरी ने अपनी पुस्तक ‘स्पेयर' में निजी भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कटु पारिवारिक संबंधों के बारे में लिखा है और इस वजह से यह सुर्खियों में है। इस किताब की वजह से प्रिंस हैरी को दुनिया भर में आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

गिर रही प्रिंस हैरी की लोकप्रियता

गिर रही प्रिंस हैरी की लोकप्रियता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस किताब के प्रकाशन से यूके में हैरी की लोकप्रियता में गिरावट आयी है। द टाइम्स में प्रकाशित एक YouGov सर्वेक्षण में पाया गया कि अब केवल 24 प्रतिशत लोग हैं जिनके मन में प्रिंस हैरी के प्रति सकारात्मक विचार हैं। एक दशक पहले किए गए सर्वे में यह आंकड़ा 68 प्रतिशत था। आंकड़ों के मुताबिक एक दशक में प्रिंस हैरी के आलोचकों में 80 फीसदी वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में पाया गया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में हैरी और मेघन की लोकप्रियता रेटिंग और अधिक खराब है।

प्रिंस हैरी ने किया बचाव

प्रिंस हैरी ने किया बचाव

आपको बता दें कि सुर्खियां बटोरने वाली यह किताब मंगलवार को प्रकाशित हुई और इसके साथ प्रिंस के साथ चार हाई-प्रोफाइल प्रमोशनल इंटरव्यू भी हुए थे। राजकुमार हैरी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी प्रकाशित करने के अपने फैसले का बचाव किया है। प्रिंस हैरी ने कहा कि वर्षों तक दूसरे लोगों द्वारा हेरफेर करके और बातें तोड़-मोड़कर अपने हिसाब से पेश करने के बाद यह मेरी अपनी कहानी कहने का प्रयास है।'

प्रिंस हैरी को कितने पैसे मिले?

प्रिंस हैरी को कितने पैसे मिले?

स्पेयर को 16 अलग-अलग भाषाओं में उतारा गया है। इसके अलावा प्रिंस हैरी के ही आवाज में एक ऑडियोबुक भी रिलीज की गई है। हालांकि अभी तक किसी भी आंकड़े की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अफवाह है कि प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस ने हैरी को स्पेयर के लिए 20 मिलियन डॉलर का अग्रिम भुगतान किया है। 416 पन्नों की इस किताब में प्रिंस हैरी ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी आत्मकथा में बचपन से लेकर शाही परिवार छोड़ने तक की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया है।

प्रिंस हैरी ने किताब में किए कई खुलासे

प्रिंस हैरी ने किताब में किए कई खुलासे

किताब में प्रिंस हैरी ने ये दावा किया था कि उसके भाई प्रिंस विलियम ने 2019 में उस पर शारीरिक हमला किया था। प्रिंस हैरी अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने से बड़ी महिला के साथ पहली बार संबंध बनाया था। प्रिंस हैरी ने ऑटोबायोग्राफी में यह भी कहा है कि वो गांजा, कोकिन, मैजिक मशरूम और लाफिंग गैस का भी इस्तेमाल किया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि पिछले साल उनकी दादी क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बारे में उन्हें मीडिया के जरिए पता चला था। इस बारे में उन्हें परिवार के किसी भी सदस्य ने नहीं बताया था। शाही परिवार ने किताब पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+